Delhi Weather : देशभर में मौसम का हाल लगातार बदल रहा है। बता दें कि अब यहां पर जल्द ही बारिश की शुरुआत होने वाली है। बारिश होने की वजह से तापमान में मामूली गिरावट आएगी, हालांकि ठंड का प्रभाव पूरी तरह से खत्म नहीं होने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
दिल्ली समेत देशभर के मौसम का हाल बदल रहा है। बता दें कि अब यहां पर ठंड अपने अंतिम चरण पर चल रही है। फिलहाल दिल्ली समेत कई अन्य इलाकों में सुबह और शाम में ही ठंड का अहसास हो रहा है वहीं दिन में धूप की वजह से पारा बढ़ रहा है। इसके अलावा मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना लगाई जा रही है। खबर के माध्यम से जानिये आज दिल्ली समेत बाकी राज्यों का मौसम कैसा रहेगा।
दिल्ली में आज का मौसम-
दिल्ली में 21 फरवरी को मौसम (Delhi Mausam Update) साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। 21 फरवरी को अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना है। तेज हवाओं का प्रभाव साफ तौर पर एक्यूआई पर देखने को मिल रहा है। प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। कई इलाके रेड जोन से बाहर निकलकर ऑरेंज और येलो श्रेणी में आ गए हैं। मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक 22 फरवरी तक मौसम में ‘मिस्ट’ की स्थिति बनी रहेगी। 22 फरवरी को अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
उत्तर प्रदेश में साफ होगा आसमान-
यूपी (UP ka Mausam) में 21 फरवरी को आसमान साफ रहने वाला है। हालांकि बारिश नहीं होगी, लेकिन सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है। प्रभावित जिलों में कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, प्रतापगढ़, फतेहपुर, आजमगढ़, कानपुर, बलिया, मऊ, मिर्जापुर और भदोही को शामिल किया गया है। लखनऊ में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
बिहार में बढ़ेगा पारा-
बिहार (Bihar Weather) में दिन में तापमान बढ़ने वाला है। हालांकि शाम को गिरावट देखने को मिलेगी। पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, बक्सर, भोजपुर, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, अररिया, दरभंगा और मधुबनी में तापमान कम रहने की संभावना है। पटना में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
उत्तराखंड में हो सकती है हल्की बरसात-
उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) में 21 फरवरी को मौसम सामान्य रहेगा, हालांकि 22 से 24 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। देहरादून में 21 फरवरी को अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट-
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Mausam) में 22 और 23 फरवरी को बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। शिमला, बिलासपुर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी और सोलन प्रभावित रहेंगे। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना लगाई जा रही है। वहीं तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। मनाली में 21 फरवरी को अधिकतम 2 डिग्री और न्यूनतम माइनस 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
