Kal ka Mausam : उत्तर भारत के राज्य में मौसम तेजी से रंग बदल रहा है। फरवरी की कड़ाके की ठंड के बाद अब फरवरी में गर्मी ने पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा (Haryana Mausam), पंजाब समेत कई राज्यों में अगले कुछ ही दिनों में आंधी तूफान के साथ तेज बरसात होने की संभावना है जिससे तापमान में फिर गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। चलिए जानते हैं अगामी दिनों में मौसम कैसा रहेगा।
फरवरी की शुरुआत के साथ ही देश भर के राज्य में अचानक मौसम बदला है। कुछ दिनों पहले पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर अब खत्म हो गया है। फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम साफ बना हुआ है और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिसकी वजह से दिन में चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान करने लगी है। इस बार सर्दी ने जल्द विदाई ली है और गर्मी समय से पहले आई है। इस समय कई राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ रही है तो वहीं कुछ राज्य में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में तो उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है।
दिल्ली में NCR में इस दिन होगी बरसात –
मौसम विभाग (Mausam Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 16 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसकी वजह से उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों और हिमालय क्षेत्र में जोरदार बरसात देखने को मिलेगी।
आईएमडी (IMD weather) ने 18 फरवरी के लिए हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के कई हिस्सों में भी बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान पूरे सप्ताह 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाई चलेगी। हालांकि, 16 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। 18 फरवरी को आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है।
इन राज्यों में होगी आंधी-तूफान के साथ बारिश
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) की ताजा अपडेट के अनुसार, 17 और 18 फरवरी को दिल्ली, यूपी, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में मौसम अचानक बदलेगा।
आसमान में काले बदल जाएंगे और आंधी तूफान के साथ बरसात होने की संभावना है। पहाड़ों पर भी मध्यम बारिश और बर्फबारी का असर देखने को मिलेगा। 16 फरवरी उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam), हिमाचल, जम्मू कश्मीर, लद्दाख की ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की गई है, 17 और 18 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी और तेजी से होगी।
16 फरवरी को तेज होगी बारिश –
पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर 16 फरवरी से यूपी में भी देखने को मिलेगा। शाम से ही कुछ जगह पर बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
मध्य प्रदेश (MP Mausam Update) में भी 18 और 19 फरवरी को आंधी तूफान और बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान निकोबार आइलैंड में भी बरसात होगी।
