IMD Weather : देशभर के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। पिछले कई दिनों से दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ हो रही है जिसकी वजह से तेजी से तापमान में बढ़ौतरी हुई है और अब फरवरी महीने में मार्च वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है जिसके वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश होगी।
देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। लगातार एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। हाल ही में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव उत्तर भारत के राज्यों पर कमजोर रहा है। हरियाणा के पश्चिमी राजस्थान से सटे जिलों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग (Aaj ka mausam) के अनुसार, हिसार और भिवानी में 1.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि अन्य इलाकों में बहुत कम बरसात हुई है। इस बदलाव से बुधवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, 10 फरवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, जिसके कारण पश्चिमी और मध्य राजस्थान (Rajasthan ka Mausam) पर कम दबाव का क्षेत्र बना। इसके असर से राजस्थान से लगे हरियाणा (Haryana ka mausam) के कुछ जिलों में हल्की बरसात हुइ है। पलवल में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज होकर प्रदेश में सर्वाधिक रहा।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम –
12 फरवरी को दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। कल यानी 13 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ौतरी होगी। हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम।
16 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। हिसार जैसे इलाकों में अधिकतम तापमान 24-28 डिग्री के बीच रह सकता है।
17 फरवरी से एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने की संभावना है। इससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जिसमें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की बरसात हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार। प्रदेश में न्यूनतम तापमान करनाल और सोनीपत में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा। मौसम विभाग ने कहा कि फिलहाल घने कोहरे की स्थिति कमजोर है, लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा संभव है।
अब गर्मी छुड़ाएगी पसीने –
मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, वहीं न्यूनतम तापमान अभी भी 11 से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है। ‘स्काईमेट वेदर’ के अनुसार, हवाओं की गति में भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग (IMD weather) ने सलाह दी है कि इस बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।
दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) में सर्दी की विदाई हो चुकी है। अब दिन के तापमान में बढ़ौतरी हो रही है। दोपहर में मार्च वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 फरवरी तक गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा। रात के तापमान में भी जल्द ही 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जाएगी। कुल मिलाकर, राजधानी अब पूरी तरह ‘समर मोड’ में जाने को तैयार है और आने वाले 4-5 दिन काफी गर्म रहने वाले हैं।
क्या दिल्ली में होगी बारिश –
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ लगभग 16 फरवरी के आसपास पश्चिमी हिमालय में पहुंचने वाला है। इसके असर से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान (Rajastha Mausam) के कुछ भागों में बादल छाए रहेंगे। 17 और 18 फरवरी को पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश (UP Mausam) और उत्तर हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन यह बारिश बहुत हल्की होगी। दिल्ली NCR में भी कुछ फुहारें आ सकती है।
