Weather Today : देश के कई राज्यों में ठंड का माहौल बना हुआ है। लगातार बढ़ रही ठंड तथा कोहरे की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि अब उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदलने वाला है और बरसात एक बार फिर से दस्तक देने वाली है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं आने वाले समय में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
फरवरी महीने की शुरुआत हो चुकी है और देश के कई राज्यों में ठंड का मौसम बना हुआ है। घने कोहरे और कम तापमान की वजह से लोगों को काफी तरह की परेशानियां हो रही है। मौसम विभाग की तरफ से उत्तर प्रदेश के मौसम (Uttar Pradesh weather) को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है तथा बताया गया है कि प्रदेश में अब फिर बारिश का सिलसिला शुरू होगा। बरसात के बाद तापमान में और भी गिरावट आ सकती है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए इस अलर्ट के बारे में विस्तार से।
पूर्वी यूपी के मौसम (Weather in Eastern UP) में अब फिर बड़ा बलाव देखने को मिल रहा है। पिछलें दिनों यहांबरसात और ओलावृष्टि हुई थी जिसके बाद तापमान में काफी ज्यादा गिरावट आ गई थी और अब भी यहां ठंड का सिलसिला जारी है। घने कोहरे की वजह से भी लोगों को यहां काफी परेशानियां हो रही है।
कुछ इस तरह का रहेगा मौसम
IMD की तरफ से अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि आने वाले 24 घंटे के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलनें के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Weather) में कोहरे का असर बढ़ने के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
IMD ने दी जानकारी
आज सुबह भी उत्तर प्रदेश (IMD Alert) के गोरखपुर, कुशीनगर तथा देवरिया समेत प्रदेश के कई जिलों में काफी ज्यादा कोहरा देखने को मिला। इसको लेकर मौसम विभाग की तरफ से पहले ही अपडेट जारी किया गया था और अब भी मौसम विभाग का कहना है कि 6,7 और 8 फरवरी को प्रदेश के कई इलाकों में तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि 8 फरवरी के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिसका असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ सकता है और दोबारा से यूपी को बरसात का सिलसिला देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की तरफ से अपडेट में बताया गया है कि बरसात होने की वजह से लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में तापमान काफी ज्यादा नीचे आ सकता है।
