Weather Forecast : देशभर में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। बता दें कि अब यहां पर सर्दी खत्म होने से पहले 11 राज्यों में बारिश होने वाली है। बारिश होने की वजह से तापमान (Weather Today) में गिरावट दर्ज की जाएगी। साथ ही में दिन में गर्मी का भी लोगों को अहसास होना शुरू होगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
देशभर के मौसम ने एक बार फिर से यू टर्न ले लिया है। जहां ठंड समाप्ति की ओर जा रही थी, वहीं अब देश के 11 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश (Rain Alert) होने की वजह से तामपान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को एक बार फिर से हल्कि ठंड का अहसास होगा। आइए खबर के माध्यम से जानिये आपके शहर का मौसम कैसा रहने वाला है।
सर्दी की शुरू हो गई विदाई-
इस समय सर्दी की विदाई होनी शुरू हो गई है। मैदानों से लेकर पहाड़ों तक तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां अभी से ही तेज गर्मी पड़ती नजर आ रही है। जैसे दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Weather) के मौसम के बारे में बात करें तो देश की राजधानी में इन दिनों तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 11 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों में होगी बरसात-
जिन इलाकों में आज बारिश होने वाली है। इनमें मध्य प्रदेश का पूर्वी भाग, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, (IMD Rain Update) तेलंगाना, असम, पश्चिम बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह को शामिल किया गया है। यहां पर आज बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली में इतना रहेगा पारा-
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम विभाग ने कोहरे और धुंध को लेकर भी उम्मीद लगाई है। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से एक दिन पहले अधिकतम तापमान (Delhi ka mausam) 29.7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। जोकि इस मौसम के औसत से 4.2 डिग्री ज्यादा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया था।
यूपी का मौसम रहेगा साफ-
यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ (UP Weather) रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। पूरे राज्य में कहीं पर भी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस बीच कुछ इलाकों में तापमान बढ़ने का अलर्ट भी जारी किया गया है। कई जिलों में दिन के समय चिलचिलाती धूप पड़ सकती है। मौसम विभाग ने लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, मथुरा, झांसी, गोरखपुर, (UP Weather Today) अमेठी, अमरोहा, आजमगढ़, बलिया, बागपत, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बांदा, बदायूं, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, जौनपुर, मैनपुरी, अलीगढ़, मेरठ और गौतम बुद्ध नगर में तापमान में इजाफा दर्ज किये जाने की संभावना जताई है।
राजस्थान के मौसम का अपडेट-
राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में इस सप्ताह मौसम साफ रहने की उम्मीद लगाई है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 और 24 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है। हालांकि मौसम मुख्य रूप (Rajasthan ka mausam) से साफ बना रहेगा। विभाग ने बताया है कि अगले 48 घंटों के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ौतरी दर्ज किये जाने की संभावना है। राजधानी जयपुर में इन दिनों न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है।
इन राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं-
मौसम विभाग ने 23 से 25 फरवरी के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान भी लगाया है। IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार (Tamil Nadu and Puducherry weather) से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासतौर पर उन क्षेत्रों में जहां जलभराव और स्थानीय बाढ़ का खतरा है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 से 48 घंटों में परिस्थितियों के मुताबिक चेतावनी जारी की जाएगी।
