Weather Update : देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ है। अभी दिन में धूप निकल रही है और शाम को और सुबह हल्की ठंड महसूस की जा रही है। अब मौसम (Weather Update) के बदले हुए मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि राजधानी दिल्ली समेत अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।
फरवरी माह के दो हफ्ते पूरे होने को है और अब देशभर में ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। जहां सुबह हल्की ठंड महसूस की जा रही है और दिन में भी तापमान बढ़ने के चलते ठंड का असर कम हो रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में मौसम (Aaj Ka Mausam) के करवट को लेकर अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा के मौसम के हाल से जुड़े अपडेट के बारे में-
कई इलाकों में हैं बारिश के आसार
मौसम विभाग का कहना है कि आज 11 फरवरी को दिन में धूप खिली रहने वाली है और इस दौरान लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी, हालांकि कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचली क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना बन सकती है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ सकता है और इस वजह से कई राज्यों में बारिश के आसार है। आज बंगाल, यूपी और बिहार में हल्का कोहरा छाया है और बाद में आसमान साफ रहने के आसार है।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि आज 11 फरवरी को दिल्ली (Delhi mai Aaj ka Mausam ) में बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है और इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री से 24 डिग्री के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 10 डिग्री के बीच रह सकता है। हालांकि दिल्ली की आबोहवा में सुधार तो हुआ है, लेकिन अभी भी दिल्ली में स्थिति खराब ही है।
कितना रहा दिल्ली का AQI
दिल्ली के पूसा में AQI 289 रिकॉर्ड (AQI of major stations in Delhi) किया गया है और शादीपुर में 258 AQI, शिवाजी पार्क -279 AQI, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 259 AQI दर्ज किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली के एफ मुंडका में 268 AQI रिकॉर्ड किया गया है।
एमपी के इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
आज 11 फरवरी को एमपी (MP rain alert) के कई इलाकों पर भारी बारिश का लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान एमपी के ग्वालियर, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडौरी, गुना में बारिश की संभावना है और इन इलाको में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम
राजस्थान के मौसम (weather of rajasthan) की बात करें तो यहां के उत्तरी हिस्सों में अभी भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में तापमान में बढ़ौतरी होने लगी है। इसके साथ ही आज 11 फरवरी को राजस्थान में अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर में हल्की बारिश की संभावना है।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
यूपी (weather of up) में अब सर्दी का असर कम होने लगा है। लखनऊ, नोएडा और वाराणसी जैसे कई इलाकों में दिन के समय तेज धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है। इस दौरान यूपी के आगरा, अलीगढ़, अंबेडकर नगर, अमेठी, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, भदोही, बिजनौर में शाम को कोहरा पड़ने की संभावना है।
किन इलाकों में बनेंगे आंधी-तूफान के आसार
मौसम विभाग (IMD Rain Alert)का कहना है कि इस दौरान जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के भी आसार है। आज 11 फरवरी के बाद जम्मू, सांबा, रियासी, राजौरी, पुंछ, डोडा, कठुआ, उधमपुर, रामबन, और किश्तवाड़ में आंधी-तूफान के आसार है।
