Weather Alert : इन दिनों लगातार मौसम बदल रहा है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पूर्वानुमान लगा बताया गया है कि प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। वहीं, इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 6 फरवरी तक बिहार प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय काफी ज्यादा कोहरा छा सकता है। मौसम केंद्र की ओर से शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया और किशनगंज जिले में घना कोहरा छाने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग की ओर से इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
जानें अन्य जिलों में कैसा है मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की ओर से फिलहाल बिहार (Bihar ka Mausam) के अन्य जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण बिहार और मध्य बिहार के जिलों में मौसम नॉर्मल रहने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में हल्की धूप भी निकल सकती है। साथ ही इस दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है।
वहीं, अगर हम बात करें प्रदेश के तापमान की तो वर्तमान में प्रदेश के तापमान में थोड़ी गिरावट (Weather Latest Update) देखने को मिली है। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान सिवान का रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 11-14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
जानें पटना में कैसा रहेगा मौसम
बिहार की राजधानी पटना के मौसम को लेकर विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि यहां पर आगामी कई दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, इस दौरान सुबह व शाम के समय लोगों को ठंड का अहसास भी होता रहेगा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कल 6 जनवरी को राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, 7 जनवरी को भी तापमान इतना ही रहने का आसार हैं। इसके अलावा 8 जनवरी को पटना में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, 9 जनवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
