Mausam update : देशभर में पिछले काफी दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को लेकर बाद अपडेट जारी किया है।
सितंबर का महीना आधा आ चुका है। लेकिन अभी भी बारिश का दौरा नहीं थमा है। अभी भी विभिन्न इलाकों में बारिश हो रही है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्र तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। वहीं कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश की वजह से जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है।
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने 14 सितंबर को कई राज्यों में गरज चमक के साथ अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। पिछले कई दिनों से तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी सितम ढाह रही है। इस बीच बारिश की खबर सुनते ही लोगों में खुशी का माहौल है।
दिल्ली में गर्मी का कहर –
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi ka mausam) में और आसपास के इलाकों में कई दिनों से बारिश नहीं हुई है। यहां तेज धूप निकलने से उमेश भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में गरज चमक के साथ हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
यूपी और बिहार में बारिश का अलर्ट –
यूपी और बिहार का मौसम (UP Bihar Mausam update) अब करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने दोनों ही राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, बिहार के कई जिलों में आज गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होगी। मौसम विभाग ने शनिवार को यूपी के सिद्धार्थनगर, गोंडा, महाराजगंज, कुशीनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती समेत आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना जताई है।
पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम –
पहाड़ी राज्यों में मौसम (IMD Weather) की बात करें तो यहां बारिश का रूद्र रूप देखने को मिल रहा है पहाड़ी राज्यों में अभी भी मानसून एक्टिव है। उत्तराखंड के कई जिलों में आज मौसम विभाग ने जोरदार बारिश की संभावना जताई है। खराब मौसम के चलते विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Mausam) में भी आज मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस बार मानसून ने समय से पहले 10 तक दी है साल 2020 के बाद मानसून समय से पहले देश में पहुंचा और सभी राज्यों को कर किया। अब कुछ ही दिनों में मानसून (Monsoon Update) वापस लौटने वाला है।