Weather Forecast : उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। बता दें कि अब यूपी समेत इन राज्यों में बारिश (Rain alert) होने की संभावना लगाई जा रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बदलते सिस्टम और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Today weather Forecast) के प्रभाव की वजह से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। विभाग ने लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की राय दी है।
ऐसा रहेगा यूपी का मौसम-
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पश्चिमी यूपी के जिलों में देखने को मिल सकता है। 18 और 19 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में हल्की बरिश होने की संभावना है। हालांकि, पूरे प्रदेश में भारी बारिश (heavy rain alert) का अलर्ट जारी नहीं किया है। 17 और 19 फरवरी को मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, शामली, गाजियाबाद और नोएडा में छिटपुट बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है।
उत्तराखंड में बारिश की संभावना-
उत्तराखंड में 17 और 18 फरवरी को बारिश होने की उम्मरीद लगाई जा रही है। उत्तराखंड के चमोली, रुद्र प्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधमसिंह नगर जिले में 17 और 18 फरवरी को बारिश (rain alert) की संभावना लगाई जा रही है। 18 और 19 फरवरी को उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी की उम्मीद लगाई जा रही है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर बना रहने वाला है।
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगा तापमान-
दिल्ली के तापमान में आज यानी 17 फरवरी को 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ सकता है। इसकी वजह से दोपहर में गर्मी का ऐहसास होने वाला है। हालांकि, अगले 24 घंटे के दौरान यहां मौसम (aaj ka mausam) करवट ले सकता है। इसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की उम्मीद लगाई जा रही है।
हिमाचल प्रदेश का ऐसा रहेगा मौसम-
हिमाचल प्रदेश में भी 17 और 18 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। हिमाचल के शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर और कुल्लू (Himachal Pradesh Weather) जिले में 17 और 18 फरवरी को बारिश की संभावना लगाई जा रही है। 18 और 19 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना लगाई जा रही है।
जम्मू-कश्मीर के मौसम का हाल-
मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 17 फरवरी को बारिश (Rain alert) की उम्मीद लगाई जा रही है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, जम्मू, कुलगाम, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा और अनंतनाग में बारिश की संभावना है।
तेज हवाएं भी चलने की उम्मीद-
राजस्थान में आज दोपहर तक मौसम सामान्य रहने वाला है। दोपहर से बादल छाए रहने वाला है। इसके बाद कुछ जगहों पर बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है। इस दौरान तेज हवाएं (Rajasthan weather Today) भी चलने की उम्मीद है। राजस्थान के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू में 17 और 18 फरवरी को बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है।
