Rajasthan Mausam : राजस्थान में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर फिर से झमाझम बारिश होने वाली है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज हम आपको राजस्थान के मौसम (Rajasthan Weather) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
राजस्थान के मौसम में लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा है। यहां पर अब एक बार फिर से झमाझम बारिश होने वाली है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगा और ठंड की भी शुरुआत होने वाली है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले 24 घंटों में मौसम बदलेगा।
इन इलाकों में होगी हल्की बारिश
इसके अलावा पाली, जोधपुर, जैसलमेर के कुछ इलाकों में देर शाम और रात को हल्की बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा पिलानी, अलवर, टोंक, सीकर, दौसा, झुंझुनूं, जिला चूरू में कल दिनभर का मौसम साफ रहा था। वहीं तेज धूप भी खिली रहने वाली है। मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के मुताबिक अब यहां पर आने वाले दिन में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड की शुरुआत हो जाएगी।
तापमान में आई गिरावट
ठंडी हवाओं के चलने की वजह से प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान (Rajasthan Tempreature) सामान्य से नीचे जा पहुंचा है। अजमेर में सबसे ज्यादा तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं जयपुर शहर में भी दिन का तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में जयपुर सहित कई शहरों में दिन का तापमान डाउन होने की उम्मीद लगाई जा रही है। ऐसे में सर्दी का प्रभाव और बढ़ने वाला है।
यहां पर बना परिसंचरण तंत्र
मौसम विभाग (Kal ka Mausam) के अनुसार, वायुमंडल के ऊपरी स्तरों में पश्चिमी विक्षोभ आस-पास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र तथा एक और परिसंचरण तंत्र हरियाणा व आस-पास के क्षेत्र के ऊपर अवस्थित रहा था। इसका प्रभाव अब कम हो गया है। इस स्थिति में अब राजस्थान (Rajasthan Mausam) में आज से बारिश में कमी दर्ज की जा सकती है। एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने वाला है।
अधिकांश भागों में होगी बारिश
इस अवधि के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में बारिश (IMD Rain Alert) की कोई उम्मीद नहीं लगाई जा रही है। इसके अलावा आसमान साफ रहने वाला है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की जाने वाली है। खास तौर पर उत्तर और पूर्वी राजस्थान में न्यूनतम तापमान (Rajasthan tempreature) 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा पहुंचा है। लगातार चल रही ठंडी हवाओं की वजह से सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने वाली है। वहीं सर्दी का एहसास शुरू हो जाएगा।
