Weather Forecast : राजस्थान के कई इलाकों में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। बीते दिनों घमासान गर्मी रहने के बाद अब मौसम विभाग ने प्रदेश (Rajasthan ka Mausan) में पारा गिरने को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश के आसार है। खबर में जानिए राजस्थान के मौसम के बारे में।
राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम में खूब बदलाव देखा जा रहा है। अब जल्द ही राजस्थान (Weather Update In Rajasthan) में बारिश को लेकर आईैएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी समय में प्रदेश के कई इलाको में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि राजस्थान के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि आज 20 फरवरी को राजस्थान के कई इलाको में बारिश के आसार है। इससे तीन से चार डिग्री तक तापमान में गिरावट आ सकती है। जैसलमेर (Jaisalmer Ka Mausam) शहर के साथ ही पोकरण, नाचना व मोहनगढ़ मौसम में बदलाव देखने को मिला और आसमान में बादलों की आवाजाही के साा ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई है।
अलवर- गंगापुर सिटी के मौसम का हाल
इसके साथ ही अलवर (Alwar Weather Forecast) में अचानक मौसम ने करवट लिया है और अंधड़ के साथ तेज बारिश भी दर्ज की गई है। यहां पर तेज अंधड़ के चलते सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। हालांकि इससे गेहूं और चने की फसल को लाभ होगा। अलवर शहर के साथ ही आसपास के गांव में मौसम में यह बदलाव देखने मिला है। गंगापुर सिटी में बीते दिनों हुई तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की शुरुआत हो गई है, जिससे मौसम ठंडा हो गया।
दौसा में कैसा रहेगा मौसम
दौसा जिले में बूंदाबांदी (Dausa district weather Updates) का दौर शुरू हो गया, जिससे मौसम एकदम ठंडा हो गया है। सूरतगढ़ में तो तेज आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आंधी के आने से किसान वर्ग थोड़े नाखूश है, क्योंकि इस समय किसान खेतों में पकाव पर खड़ी गेहूं,सरसों की सिंचाई करने में लगे हुए हैं।
कैसा रहेगा राजस्थान का तापमान
मौसम वैज्ञानिक (IMD Rain Alert) का कहना है कि आज 20 फरवरी को राज्य के उत्तरी भागों में हल्की बारिश की संभावना है और बाकी के भागों में मौसम शुष्क रह सकता है। मेघगर्जन बारिश (Rajasthan Rain Alert) के प्रभाव से आगामी 48 घंटों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री गिरावट आ सकती है।
