Latest Weather News : उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम अब बदलाव के दौर पर है। सर्दियों की विदाई के साथ-साथ देश के कई इलाकों में बरसात का दौर भी शुरू हो चुका है। फिलहाल की अपडेट दी जाए तो हरियाणा के गुरुग्राम और सिरसा में बरसात शुरू हो गई है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं अगले कुछ घंटे में कहां-कहां बरसात अपने कदम रखने जा रही है।
मौसम विभाग की तरफ से नया अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि देश के कई इलाकों में एक बार फिर से बरसात का दौर शुरू हो गया है। पिछले दिनों भी आईएमडी की तरफ से एक अपडेट (IMD Updates) जारी किया गया था जिसमें बताया गया था कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से कई जगह पर बरसात हो सकती है और आज मंगलवार के दिन हरियाणा के गुरुग्राम तथा सिरसा में बरसात में अपने कदम रख दिए हैं।
बीते कल के तापमान की बात की जाए तो
फरवरी महीने की 17 तारीख हो चुकी है और अब देश के कई इलाकों में गर्मियों ने अपनी दस्तक दे दी है। बीते कल हरियाणा के भिवानी जिले में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वही सबसे कम तापमान सुबह के समय करनाल जिले में 9.2 डिग्री सेल्सियस देखा गया। मौसम विभाग (IMD Weather Updates) की तरफ से जारी किए गए अपडेट में बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से हरियाणा तथा इसके आसपास के इलाकों में बरसात का दौर देखने को मिल सकता है।
आईएमडी की तरफ से अपडेट (Haryana Weather) जारी करते हुए बताया गया है कि उत्तर भारत में आज और कल यानी 17 और 18 फरवरी को गरज चमक के साथ मध्यम बरसात देखने को मिल सकती है।
अगल कुछ घंटों में इन जगहों पर होगी बरसात
फिलहाल के मौसम की बात की जाए तो हरियाणा के गुरुग्राम तथा सिरसा में बरसात का दौर (Haryana Weather News) शुरू हो चुका है और मौसम विभाग की तरफ से एक नई अपडेट के जरिए बताया गया है कि सिरसा के आसपास के जिले फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी तो वही गुरुग्राम के आसपास के इलाके जैसे पलवल, फरीदाबाद और मेवात में भी अगले कुछ घंटे में बरसात का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि हरियाणा के पंचकूला, अंबाला यमुनानगर कैथल, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र तथा पानीपत में भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बरसात देखने को मिल सकती है।
आईएमडी की तरफ से जारी किए गए अपडेट में बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से हरियाणा में कई जगहों पर बरसात के साथ तेज रफ्तार के साथ हवाएं भी चल सकती हैं।
