Delhi NCR Weather : इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है। आईएमडी के वेदर अपडेट के अनुसार फिलहाल एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के आसार हैं। ऐसे में इस नए पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी दिल्ली व एनसीआर के साथ-साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में देखने को मिलेगा।
विक्षोभ के एक्टिव होने से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने व मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। भारत मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट में देश के 9 राज्यों में तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान तापमान में भी गिरावट हो सकती है। चलिए जानते हैं कि आज देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का क्या हाल है।
जानें कैसा है दिल्ली का मौसम
आज 3 फरवरी की सुबह से ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा है। कोहरे की चादर के चलते इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में दृश्यता भी बेहद कम रही है। भारत मौसम विभाग की ओर से आज 3 फरवरी के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
वहीं, बीते पुरे दिन यहां पर तेज हवाएं चली हैं और इससे ठिठुरन वाली ठंड बढ़ गई है। वहीं, विभाग का पूर्वानुमान है कि इस पुरे सप्तहा दिल्ली में बारिश होने के चांस काफी कम हैं। हालांकि इस दौरान सप्ताह के शुरुआती दिनों में बूंदाबांदी होने के भी आसार बने हुए हैं।
जानें उत्तर प्रदेश में कैसा है मौसम का हाल
पिछले कुछ दिनों से रह-रहकर उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। ऐसे में भारत मौसम विभाग की ओर से आज उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग ने आज 3 फरवरी को झांसी, प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, चंदौली, सोनभद्र, महोबा, ललितपुर, मऊ, प्रतापगढ़ और बलिया में बारिश होने की संभावना जताई है।
वहीं, आईएमडी की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। हरियाणा के भी कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
जानें बिहार में कैसा है मौसम
दिल्ली व एनसीआर की तरह ही बिहार में भी सुबह से ही कोहरा छाया रहा है। वहीं, पटना मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के मुताबिक आगामी कई दिनों तक बिहार में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। वहीं, दो दिन बाद प्रदेश वासियों को कोहरे से कुछ राहत जरूर मिल सकती है। वहीं, इस दौरान दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में बारिश होने के भी आसार हैं।
