Delhi NCR Weather : दिल्ली-NCR में पिछले काफी समय से मौसम का हाल बदलता हुआ नजर आ रहा है। पिछलने काफी समय से जहां एक ओर गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं अब आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
दिल्ली-एनसीआर में अभी उमस और भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने मौसम को लेकर खुशखबरी जारी कर दी है। आज दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश (UP Mausam Update) के पश्चिमी जिलों में मेघगर्जन और उत्तरी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। खबर में जानिये दिल्ली के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।
दिल्ली-एनसीआर में उमस करेगी लोगों को परेशान-
दिल्ली-एनसीआर (Rain In Delhi NCR) में उमस गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
पश्चिमी जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट-
उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam) के कई पश्चिमी जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, राज्य के उत्तरी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट देखी जाने की संभावना लगाई जा रही है।
बिहार में ऐसा रहेगा मौसम-
मौसम विभाग (Weather Update) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आज बिहार के बांका, बोधगया, बक्सर, गया, हाजीपुर, मोतिहारी, नालंदा, पूर्णिया और सासाराम सहित कई जिलों में गरज के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है।
राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट-
इसके अलावा पंजाब, हरियाणा (Punjab Haryana Mausam), राजस्थान में भी आज बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। इसके अलावा जैसलमेर, जयपुर, अलवर और अजमेर सहित कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है, जोकि चिंता का विषय बन गई है। मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक, 22 से 23 जुलाई के बीच उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
उत्तराखंड में जारी रेड अलर्ट-
उत्तराखंड के मौसम (Uttarakhand Mausam) के बारे में बात करें तो बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि कुमाऊं जिले में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। इसके अलावा नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि गढ़वाल क्षेत्र के मौसम के बार में बात करें तो टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ में आज भारी बारिश होने की संभावना है।
केरल में हो रही है लगातार बरसात-
केरल में भी लगातार बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। मौसम विभाग (Kal Ka Mausam) ने राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने चेन्नई के नीलगिरि और कोयंबटूर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।