Wheat Price Today : दिन प्रतिदिन गेहूं के भाव आसमान छूते जा रहे हैं। गेहूं का नया फसल अभी तक मार्केट में देखने को नहीं मिले हैं और भाव में रिकॉर्ड तोड़ बहुत ही देखी गई है। बता दे की हैरान करने वाली बात यह है कि जिस राज्य में गेहूं की सबसे ज्यादा खेती होती है वहां ही गेहूं के दाम आसमान छूता जा रहा है, इसके अलावा दूसरे अन्य राज्य में भी गेहूं के दाम में बढ़ोतरी देखी गई है आईए जानते हैं गेहूं के ताजा प्राइस क्या चल रहे हैं?
Latest Wheat Price Today
गेहूं का भाव निरंतर बढ़ता जा रहा है, अब ऐसे में किसानों को गेहूं के पहले से ज्यादा दाम मिल रहा है जिसके बाद किस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। लेकिन गेहूं खरीदने वाले आम लोगों पर इसका असर देखने को मिल रहा है।
हाल ही में गेहूं के दाम प्रमुख उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में भी काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है। गेहूं के दाम बढ़ने के बाद यह संकेत मिलता है कि अन्य दूसरे राज्य में भी गेहूं के दाम उच्च स्तर पर पहुंचा हुआ है। हनुमान लगाया जा रहा है कि इस महीने के अंत तक गेहूं के रेट गिरने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। बता दे कि अभी तक गेहूं की नई आवक मंडी में दिखाई नहीं दिया है और तब तक गेहूं के दाम आसमान छू गया है।
गेहूं कितना हुआ महंगा देखें प्रति क्विंटल के दर से रेट।
गेहूं की कीमत में भारी बढ़ोतरी से आम लोगों की परेशानियां तो बढ़ गई है इसके साथ-साथ गेहूं के आटे से बनने वाली चीज जैसे ब्रेड, रोटी और भी कई अन्य चीज भी महंगी हो गई है।
बता दे कि उत्तर प्रदेश मंडी में गेहूं की कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से 2275 के प्रति क्विंटल से 30% तक अधिक हो गई है। गेहूं का औसत रेट 3050 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। कुछ मंडी में इसके भाव इससे भी ऊपर भाग गए हैं।
बता दे कि उत्तर प्रदेश के टूंडला मंडी में गेहूं के भाव 3060 रुपए प्रति क्विंटल तक हो गए हैं। इसके कारण उपभोक्ताओं को अधिक कीमत पर गेहूं खरीदना पड़ रहा है।
गेहूं के साथ-साथ आटा कभी बढ़ रहा है रेट।
मंडी में गेहूं के रेट तो आसमान छू ही रहे हैं इसके साथ-साथ गेहूं के आटे के रेट भी बढ़ रहे है। बता दे कि गेहूं के आटे का खुदरा रेट 45 रुपए प्रति किलो के करीब है। यही स्थिति बन रहा तो आटे का भाव फरवरी के अंत तक ₹50 प्रति किलो तक जा सकती है।
सरकार ने इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए खाद्य निगम के जरिए बाजार में 25 लाख टन अतिरिक्त गेहूं भेजने की योजना बनाई हैं। इसके अलावा चैन सप्लायर और प्रोसेसर की भंडारण सीमा भी घटाया गया है। फिलहाल उत्तर प्रदेश में थोक मंडी में गेहूं के भाव इस प्रकार हैं जो नीचे की तरफ बताई गई है।
गेहूं के थोक मंडी भाव | न्यूनतम मूल्य | अधिकतम मूल्य |
भरुआसुमेरपुर | 2,780 प्रति क्विंटल | 2,790 प्रति क्विंटल |
मुस्करा | 2,810 प्रति क्विंटल | 2,810 प्रति क्विंटल |
लखीमपुर | 2,750 प्रति क्विंटल | 2,760 प्रति क्विंटल |
तिकुनिया | 2,610 प्रति क्विंटल | 2,610 प्रति क्विंटल |
जालौन | 2,796 प्रति क्विंटल | 2,796 प्रति क्विंटल |
बांगरमऊ | 2,720 प्रति क्विंटल | 2,720 प्रति क्विंटल |
पवैया | 2,710 प्रति क्विंटल | 2,710 प्रति क्विंटल |
अतर्रा एपीएमसी | 2,512 प्रति क्विंटल | 2,510 प्रति क्विंटल |
टूंडला | 2,950 प्रति क्विंटल | 3,010 प्रति क्विंटल |