Wheat Price : देशभर की मंडियो में गेहूं के दामों में तगड़ा इजाफा देखा जा रहा है। अब इसी बीच गेहूं के दामों को लेकर सरकार ने ऐलान कर दिया है। सरकार ने अगले साल गेहूं के दाम क्या रहेंगे, इसको लेकर ऐलान कर दिया है। गेहूं के दामों (Wheat Price) मे तेजी का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को होने वाला है। आइए खबर में जानते हैं कि अगले साल गेहूं के दाम कितने रुपये क्विंटल हो जाएंगे।
दिवाली के शुभ अवसर पर किसानों को सरकार की ओर से अनेक सौगातें दी गईं। सरकार ने हाल ही में इस बात का ऐलान किया है कि अगले साल तक प्रति क्विंटल के भाव कितने रहने वाले हैं। अगर गेहूं के दामों (Gehu Ke Damm) में इजाफा होता है तो किसानों को इसका बपंर फायदा मिलने वाला है। आइए खबर में जानते हैं कि अगले साल तक गेहूं का दाम कितने हो जाएंगे।
कितने प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा जाएगा गेहूं
बता दें कि मध्यप्रदेश (MP Latest News) के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) राजधानी भोपाल से लेकर कई जिलों में जो किसान सम्मेलन आयोजित किए गए थे, वो उन सम्मामेलन में शामिल हुए हैं। बता दें कि सीहोर जिले के बिलकिसगंज में जो कार्यक्रम आयोजित किया गया था, उसमें सीएम मोहन यादव ने किसानों को 118 करोड़ 41 लाख रूपए की राहत राशि ट्रांस्फर की है।
उनकी ओर से जिले के 69 करोड़ 38 लाख 36 हजार रूपए के विकास एवं निर्माण कार्यों का इनोग्रेशन व भूमिपूजन भी किया। इस दौरान पर सीएम मोहन यादव ने गेहूं की कीमत को लेकर फैसला किया है। उनका कहना है कि प्रदेश में इस बार गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल के भाव (price per quintal) से खरीदा जा सकता है।
भारी बारिश से हुई फसल क्षति के लिए मिली राशि
दरअसल, आपको बता दें कि बीते शनिवार को सीहोर जिले के 2,05,977 किसानों के बैंक अकाउंट में पीला मोजेक, कीट व्याधि और भारी बारिश से हुई सोयाबीन फसल (soybean crop) क्षति की राहत के लिए राशि डाली गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि किसानों को फिलहाल तो राहत राशि दी जा रही है और अभी किसानों को बीमा राशि मिलना बाकी है।
राज्य सरकार की पॉलिसी यह है कि किसानों को उनकी फसलों के बढ़िया दाम मिल सकें। इसके लिए सरकार फसलों का समर्थन मूल्य भी तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने सोयाबीन किसानों के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई भावांतर योजना (Bhavantar Yojana) से भी अवगत कराया है।
सरकार अगले साल खरीदेगी इतनी दर से गेहूं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) का कहना है कि राज्य सरकार की ओर से सोयाबीन किसानों को भी फसल के बढ़िया दाम दिला रही है। सरकार अब कोदो-कुटकी भी खरीद रही है। अब राज्य सरकार की ओर राज्य के गेहूं उत्पादन किसानों के लिए भी घोषणा की गई है। सीएम मोहन यादव का कहना है कि प्रदेश सरकार अगले साल 2700 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं (Gehu ke bhav) की खरीद करने वालीहै।
राजस्व मंत्री ने कहा है कि हमारी सरकार समाज के हर एक वर्ग को खुशहाल बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Chief Minister Dr. Yadav) ने मंत्री वर्मा के रिक्वेस्ट पर कोलार मेजर लिफ्ट प्रोजेक्ट में इछावर क्षेत्र के बिलकिसगंज सहित 44 ग्रामों को शामिल करने का ऐलान किया गया है।
