Wheat Price Today : मंडियों में नई सीजन की गेहूं आना शुरू हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद भी गेहूं के दाम अभी तक बढ़ता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में गेहूं के दाम रॉकेट की रफ्तार से बढ़ा है। गेहूं के दाम बढ़ने से राज्य के मंडी में हलचल मचा हुआ है। इधर सरकार भी कोशिश कर रही है कि गेहूं के दाम को नियंत्रण किया जा सके। लेकिन प्रयास असफल हो रहा है आईए जानते हैं इस समय गेहूं के वर्तमान रेट क्या चल रहे हैं।
Wheat Price Today : गेहूं का ताजा भाव
पिछले कुछ सप्ताह से देखा जा रहा है कि गेहूं के भाव में वृद्धि ही वृद्धि हो रही है। इस बढ़ोतरी ने कृषि और खाद बाजार से जुड़े हुए कई व्यापारी और उपभोक्ताओं को हैरान कर दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार अचानक आई गेहूं के भाव में तेजी अभी कुछ दिन और बनी रहेगी। गेहूं के बढ़ते रेट के कारण देशभर के अधिकतर मंडी में रेट MSP से कहीं ज्यादा ऊपर चल रहे हैं। आईए जानते हैं गेहूं के ताजा प्राइस क्या है?
मंडी में नया गेहूं अभी आना शुरू ही हुआ है। कुछ दिनों के बाद मंडी में नई गेहूं विशेष रूप से दिखने लगेगी। सरकार के भंडार में भी इस साल पिछले साल से ज्यादा गेहूं मौजूद है। आंकड़े के अनुसार बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार के भंडार में गेहूं की मात्रा लगभग 162 लाख टन है। जो पहले से अधिक है। यह स्थिति भविष्य में कीमतों पर प्रभाव डाल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार अगले हफ्ते तक गेहूं की कीमत में वृद्धि हो सकती है। इसके बाद ही गेहूं के दाम घटने की संभावना है। इस समय स्टॉक की स्थिति और फसल के आने के बाद बाजार में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। कीमत कैसा रहेगा यह आने वाले समय में साफ-साफ पता चल जाएगा।
मंडियों में गेहूं के भाव में वृद्धि
मंडी में गेहूं की कीमत बढ़ता चला जा रहा है। एक सप्ताह में देखा जाए तो गेहूं के भाव में लगभग 7% की वृद्धि दर्ज की गई है। यह मौसम फसल के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि गेहूं का अच्छा पैदावार की उम्मीद है। यदि उत्पादन और आवक अच्छी रहती है तो गेहूं की कीमत में भारी गिरावट भी हो सकती है।
आप सभी को बता दे की वर्तमान समय में दिल्ली में गेहूं के रेट 3310 रुपए प्रति क्विंटल है। जबकि कुछ दिन पहले यानी एक सप्ताह पहले ही गेहूं के रेट की बात किया जाए तो 3095 रुपए प्रति क्विंटल था। आने वाले कुछ समय में कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। एक सप्ताह में लगभग ₹3000 की प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी सरकार को चिंता में डाल दी है। लगभग सभी की नजर है अगले कुछ दिन में होने वाले और बदलाव पर टिका हुआ है।
इस साल बढ़ाया गया है गेहूं बुवाई का क्षेत्रफल
इस साल देश भर में गेहूं के लिए ज्यादा जमीन तैयार किया गया था। मौसम भी फसल के लिए अच्छा बना हुआ है। इसके कारण गेहूं के उत्पादन में वृद्धि की संभावना भी जताई जा रही है। सरकारी आंकड़े के अनुसार जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह तक गेहूं की खेती का क्षेत्रफल पिछले साल की तुलना में अधिक बढ़ा है। यह क्षेत्रफल इस साल 325 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुका है। जो कि पिछले साल के मुकाबले 6.51% ज्यादा है। पिछले साल इस दिन तक लगभग 320 लाख हेक्टेयर में गेहूं उगाया गया था।
उत्तर प्रदेश के मंडियों में गेहूं का भाव
- उछल्दा मंडी में गेहूं का न्यूनतम रेट 2400 रुपए प्रति क्विंटल, अधिकतम रेट 2570 रुपए प्रति क्विंटल।
- आगरा मंडी में गेहूं का न्यूनतम रेट 2540 रुपए प्रति क्विंटल, अधिकतम रेट 2680 रुपए प्रति क्विंटल।
- अकबरपुर मंडी में गेहूं का ताजा भाव 2520 रुपए प्रति क्विंटल, अधिकतम रेट 2600 रुपए प्रति क्विंटल।
- अलीगंज मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 2300 रुपए प्रति क्विंटल, अधिकतम रेट 2315 रुपए प्रति क्विंटल।
- अलीगढ़ में गेहूं का न्यूनतम भाव 2550 रुपए प्रति क्विंटल, अधिकतम रेट 2600 रुपए प्रति क्विंटल।
- बिजनौर में गेहूं का न्यूनतम भाव 2500 रुपए प्रति क्विंटल, अधिकतम रेट 2650 रुपए प्रति क्विंटल।
- देवरिया मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 2425 रुपए प्रति क्विंटल, अधिकतम भाव 2435 रुपए प्रति क्विंटल।
- हाथरस मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 2500 रुपए प्रति क्विंटल, अधिकतम भाव 2560 रुपए प्रति क्विंटल।