wheat price today : दिसंबर माह में गेहूं के रेट बढ़ने का पहले ही अनुमान लगाया जा रहा था और हुआ भी ऐसा ही। अब गेहूं के रेट सातवें आसमान में जा पहुंचे हैं। कई दिनों से लगातार हो रही भावों में बढ़ोतरी (wheat price hike) पर किसान, व्यापारी और उपभोक्ता नजर टिकाए हुए हैं। संभावना जताई जा रही है कि ये इस माह के अंत तक ऑल टाइम हाईक का रिकॉर्ड भी बना सकते हैं। आइये जानते हैं ये कहां तक पहुंच सकते हैं और फिलहाल प्रमुख मंडियों में गेहूं का क्या भाव है।
इस बार रबी सीजन में गेहूं के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई राज्यों में गेहूं की कीमत 2900 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक (latest Wheat price)जा पहुंची है। एमएसपी से अधिक रेट पर गेहूं बेचकर अनेक किसान मुनाफा कूट रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये (wheat MSP) तय किया गया है, लेकिन अधिकतर मंडियों में गेहूं के दाम काफी हाई हैं, जो इसके न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी ऊपर हैं।
अभी और बढ़ सकते हैं गेहूं के दाम
किसानों और व्यापारियों की ओर से उम्मीद जताई जा रही है कि गेहूं के दाम (gehu ka bhav) और बढ़ सकते हैं। ये 3500 रुपये प्रति क्विंटल को भी पार कर सकते हैं। इससे उन किसानों को भी अधिक फायदा पहुंचने की उम्मीद है, जिन्होंने अब तक गेहूं को नहीं बेचा है। केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय भी समय-समय पर गेहूं के भाव की जानकारी को अपडेट करता रहता है। हाल ही की बात करें तो देशभर की अलग-अलग मंडियों में गेहूं के भाव (gehu ka taja bhav)कुछ इस प्रकार हैं
उत्तर प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूं के दाम
अनाज मंडी न्यूनतम रेट अधिकतम रेट
आगरा 2855 2922
जाफरगंज 2754 2854
विसोली 2706 2706
बलरामपुर 2704 2908
बाराबंकी 2745 2827
बरेली 2753 2805
चंदौली 2757 2773
लखीमपुर 2706 2824
बंथरा 2971 2999
अन्य राज्यों में ये हैं गेहूं के रेट
अनाज मंडी न्यूनतम रेट अधिकतम रेट
कोटा (राजस्थान) 2426 3058
कटनी (मध्य प्रदेश) 2265 2699
विदिशा (मध्य प्रदेश) 2657 4323
टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) 2753 2839
हरदा (मध्य प्रदेश) 2518 3118
इटावा (मध्यप्रदेश) 2807 2907
इंदौर (मध्य प्रदेश) 2262 3206
देवास (मध्य प्रदेश) 2296 2921
सवाईमाधोपुर (राजस्थान) 2783 2858
सुमेरपुर (राजस्थान) 2659 2863
रामगंज मंडी (राजस्थान) 2451 2785
देवली (राजस्थान) 2688 2906
राजनगर (मध्य प्रदेश) 2301 2308
नोट : खबर में दिए गए गेहूं के भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं। गेहूं के भाव लगातार अपडेट होते रहते हैं, आप अधिक जानकारी के लिए मंडी भाव के जानकारों व नजदीकी मंडी से भी भाव पता कर सकते हैं।