Gehu Ka Bhav : गेहूं के भाव हर दिन बुलेट ट्रेन की स्पीड से बढ़ते ही जा रहे हैं। इस समय आए तगड़े उछाल के बाद गेहूं की कीमतें (wheat rate 8 july) सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं। गिरावट के दौर से निकलकर गेहूं के दाम अब देशभर में हर जगह हाईलेवल पर ट्रेंड कर रहे हैं। आइये जानते हैं इस समय 1 क्विंटल गेहूं के दाम (gehu ka bhav) कितने हो गए हैं।
गेहूं की बिक्री करने वाले किसानों की अब मौज हो गई है। गेहूं के भाव (wheat price) में अचानक तगड़ा उछाल आने से किसानों को तगड़ा मुनाफा हो रहा है। खास बात तो यह है कि जुलाई महीने के पहले सप्ताह में ही गेहूं का भाव (wheat price hike) एमएसपी से काफी ऊपर पहुंच गया है। मंडियों (mandi bhav today) के साथ साथ बाजार में भी गेहूं के बढ़े हुए रेट का असर देखने को मिल रहा है। गेहूं बिक्री की गतिविधियां अब रेट हाई होने के कारण हर राज्य में फिर से बढ़ गई हैं।
निजी व्यापारियों की सक्रियता ने बढ़ाए रेट-
पिछले माह ही उत्तर प्रदेश (UP Wheat Price) सहित मध्य प्रदेश और कई अन्य राज्यों में सरकारी गेहूं की खरीद लगभग बंद हो गई थी। इसके बाद से इन राज्यों में निजी व्यापारी सक्रिय हो गए हैं। वे सीधे ही किसानों से गेहूं खरीद के लिए संपर्क कर रहे हैं। हालांकि किसानों को उनसे गेहूं (gehu ka bhav) का अच्छा रेट मिल रहा है।
इस भाव पर बिक रही 1 क्विंटल गेहूं-
दूसरी ओर विभिन्न राज्यों की मंडियों में गेहूं के भाव (gehu ka aaj ka bhav) की बात करें तो मध्य प्रदेश की कुछ मंडियों में गेहूं की कीमतें 3000 रुपये प्रति क्विंटल से भी ऊपर हो गई हैं। राजस्थान (rajasthan mandi bhav) में तो कुछ मंडियों में गेहूं का भाव 3400 रुपये के करीब हो गया है।
इन राज्यों में गेहूं की आवक जारी-
अब भी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश (MP wheat price) और राजस्थान की मंडियों में गेहूं की आवक कम नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां की मंडियों में गेहूं का रेट (gehu ka rate) एमससपी के ऊपर चल रहा है।
मध्य प्रदेश में इतना है गेहूं का भाव-
मंडी न्यूनतम अधिकतम
अजयगढ़ 2421 2467
आरोन 2702 2926
बीना 2583 2585
गंजबसौदा 3002 3054
सीहोर 2527 2568
विदिशा 3203 3209
दालोदा 2515 2566
धार 2604 2658
गाडरवाड़ा 2462 2467
गंजबासौदा 2365 2376
राजस्थान में गेहूं का ताजा भाव –
मंडी न्यूनतम रेट अधिकतम रेट
लालसोट 2378 2429
मालपुरा 2307 2408
मनोहर थाना 2406 2467
नाहरगढ़ 2405 2466
श्री करणपुर 2482 2495
उदयपुर 3203 3404
उदयपुर 2402 2503
उदयपुर 2412 2558
उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव-
मंडी न्यूनतम अधिकतम
टुंडला दड़ा 2512 2555
उत्तरीपुरा 2404 2504
विशालपुर 2521 2562
नौतनवा 2404 2603
पंचपेड़वा 2424 2604
मेहरौनी 2454 2603
गोरखपुर 2427 2528
हरदोई 2478 2528
आजमगढ़ 2447 2579
बबेरू दड़ा 2452 2458
नोट – ऊपर बताए गए सभी मंडियों के गेहूं के भाव (wheat rate latest) रुपये प्रति क्विंटल में हैं।