wheat price down : गेहूं के दामों में अब तगड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल की बात करें तो आज गेहूं के दामों में जबरदस्त गिरावट (wheat price fall) आई है। इससे ऊंचे रेट पर गेहूं की बिक्री की उम्मीद कर रहे किसानों को जोर का झटका लगा है। आइये जानते हैं अब 1 क्विंटल गेहूं के दाम गिरकर कितने हो गए हैं।
गेहूं उपज वाले बड़े राज्यों में भी अब गेहूं के दाम गिर गए हैं, इससे मंडियों में हो रही गेहूं की खरीद फरोख्त भी कम हो गई है। कई किसान इस समय गेहूं का रेट (wheat rate 12 july) बढ़ने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन मंडी भाव (mandi bhav today) में उलटफेर होने से किसानों को मायूसी हाथ लगी है।
अब वे सस्ते रेट पर अपना गेहूं बेचने पर मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में उनको प्रति क्विंटल गेहूं के दाम (gehu ka bhav) बेहद कम मिलने से फायदे की बजाय घाटा ही सहन करना पड़ रहा है।
1 क्विंटल गेहूं का अब यह है रेट-
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के अलावा हरियाणा, पंजाब (punjab wheat price) में भी गेहूं को बड़े स्तर पर उगाया जाता है। इन राज्यों में गेहूं के दाम कुछ दिन पहले तक एमएसपी (wheat MSP) से काफी ऊपर चल रहे थे। अब ये गिरावट पर आ गए हैं।
पहले एमएसपी 2425 रुपये से 1000 रुपये ऊपर तक गेहूं के दाम (gehu ka aaj ka bhav) इन राज्यों में हो गए थे, लेकिन ये अब ये गिरकर एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल के बिल्कुल करीब आ गए हैं यानी एमएसपी से अधिक ऊपर नहीं हैं। अब 2500 रुपये से भी कम में 1 क्विंटल गेहूं की खरीद फरोख्त हो रही है।
गेहूं का अधिकतम रेट भी सिमटा-
अब मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश (UP wheat price) की ज्यादातर मंडियों में गेहूं के अधिकतम दाम 2400 से 2600 के बीच ही हैं। इक्का दुक्का मंडी में ही एमएसपी से 600-700 रुपये ऊपर तक गेहूं के रेट (gehu ka rate) हैं। गिरावट के बाद गेहूं के अधिकतम दाम 3425 रुपये से कम होकर 3000 के आसपास सिमट गए हैं।
यूपी में इतना है गेहूं के दाम-
मंडी न्यूनतम अधिकतम
आनंदनगर 2455 2509
घिरौर 2408 2578
मोहम्मदी 2167 2277
अकबरपुर 2406 2556
बछरावां 2455 2474
मोठ 2504 2607
फैजाबाद 2311 2396
हरगांव 2458 2468
बरौत 2457 2607
बंथरा 2568 2588
अलीगढ़ 2449 2524
सहारनपुर 2457 2653
पुखरायां 2428 2442
मध्य प्रदेश में अब गेहूं का रेट –
मंडी न्यूनतम अधिकतम
बरेली 2211 2485
बुरहानपुर 2642 2647
धार 2181 2212
भांडेर 2478 2498
अलीराजपुर 2012 2032
आरोन 2658 2675
बड़ामलहरा 2471 2488
जोबत 2482 2488
खतेगांव 2013 2569
विदिशा 3179 3198
बनापुर 2551 2596
गंजबासौदा 2713 2831
हनुमाना 2416 2434
इंदौर 2391 3021
नोट – यहां पर दिए गेहूं के रेट रुपये प्रति क्विंटल में हैं।