Wheat Rate Hike : गेहूं के भाव में काफी दिनों से रिकॉर्ड तोड़ बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। गेहूं ने सोने वाली रफ्तार पकड़ ली है। अब देश की ज्यादातर मंडियों में गेहूं का रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचा है। बता दें कि राजस्थान की मंडियों में गेहूं सबसे ज्यादा महंगा बिक रहा है। गेहूं के दामों में आई बढ़ौतरी से किसानों में खुशी का माहौल है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं प्रति क्विंटल का ताजा रेट
गेहूं के रेट रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रहे हैं। पिछले महीने से ही गेहूं का भाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इससे किसानों को खूब फायदा हो रहा है। वहीं, उपभोक्ताओं की जेब ढ़ीली हो गई है। गेहूं के भाव में अचानक आई तेजी के बाद अब मंडियों में इसकी आवक बढ़ने लगी है। वैसे तो अधिकतर राज्यों की मंडियों में ही गेहूं के रेट (wheat rate today) में तेजी देखने को मिली है, लेकिन राजस्थान की मंडियों में गेहूं में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ौतरी हुई है। गेहूं के भाव में इस तेजी के पीछे कई कारण हैं। अब मंडियों (Mandi Rate Today) में गेहूं की बिक्री में भी तेजी आई है।
3000 रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंचा गेहूं –
फिलहाल राजस्थान और मध्य प्रदेश में गेहूं के भाव (MP wheat price) अधिक तेजी से बढ़े हैं। इन दोनों राज्यों में गेहूं के अधिकतम रेट (wheat maximum price) 3,000 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर हो गए हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और पंजाब में भी गेहूं के भाव (punjba wheat price) में तेजी आई है। यहां पर रेट एमपी व राजस्थान की अपेक्षा थोड़े कम हैं। राजस्थान में तो गेहूं का रेट (rajasthan gehu rate) सबसे हाई चल रहा है। यहां गेहूं का अधिकतम भाव 3425 रुपये क्विंटल तक हो गया है।
राजस्थान में गेहूं के दाम-
मंडी न्यूनतम अधिकतम
डूडा 2413 2680
मालपुरा 2462 2475
निंबाहेड़ा 2550 2834
कपासन 2354 2553
दौसा 2403 2542
डूणी 2402 2471
अनूपगढ़ 2454 2485
रामगंज मंडी 2491 2624
पदमपुर 2500 2512
बूंदी 2495 2557
बस्सी 2474 2559
भवानी मंडी 2393 2518
कवाई सलपुरा 2532 2555
लालसोट 2461 2534
उदयपुर मंडी 2510 3423
सूरतगढ़ 2505 2521
मध्य प्रदेश में गेहूं का भाव-
मंडी न्यूनतम अधिकतम
अशोकनगर 3043 3065
बेरसिया 2732 2748
चौरई 2581 2581
गंजबासौदा 3075 3205
सीहोर 2484 2844
धार 2563 2572
गुलाबगंज 2502 2553
सीहोर 2714 2790
मैहर 2403 2455
नागदा 2712 2734
बुधार 2401 2453
पिपल्या 2503 2649
अमरपाटन 2462 2467
पंधाना 2504 2557
नोट – गेहूं का भाव रुपये प्रति क्विंटल में।