Wheat Rate Hike : गेहूं के दाम हर दिन बढ़ौतरी की ओर हैं। अब तो प्रति क्विंटल गेहूं के दाम सातवें आसमान पर हैं। एक राज्य में रेट टॉप लेवल पर जा पहुंचे हैं। अब तक गेहूं की आवक में तेजी के कारण गेहूं के रेट (wheat rate update) सामान्य स्तर पर थे, लेकिन जैसे ही आवक घटी तो गेहूं का भाव अचानक हाई हो गया है। आइये जानते हैं किस मंडी में कितने हैं गेहूं के दाम।
गेहूं का भाव इन दिनों बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में गेहूं के भाव (wheat price) में लगातार तेजी रहने के कारण भाव सातवें आसमान पर है।
वैसे तो अधिकतर राज्यों की मंडियों में ही गेहूं के रेट (wheat rate today) में तेजी देखने को मिली है, लेकिन एक राज्य में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ौतरी के बाद रेट टॉप लेवल पर चल रहे हैं। गेहूं के भाव में इस तेजी के पीछे कई कारण हैं। अब मंडियों (Mandi Rate Today) में गेहूं की बिक्री में भी तेजी आई है।
राजस्थान व मध्य प्रदेश में ज्यादा बढ़े रेट-
फिलहाल राजस्थान और मध्य प्रदेश में गेहूं के भाव (MP wheat price) अधिक तेजी से बढ़े हैं। इन दोनों राज्यों में गेहूं के अधिकतम रेट (wheat maximum price) 3 हजार रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर हो गए हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और पंजाब में भी गेहूं के भाव (punjba wheat price) में तेजी आई है। यहां पर रेट एमपी व राजस्थान की अपेक्षा थोड़े कम हैं। राजस्थान में तो गेहूं का रेट (gehu ka rate) सबसे हाई चल रहा है। यहां गेहूं का अधिकतम भाव 3425 रुपये क्विंटल तक हो गया है।
राजस्थान में गेहूं के दाम-
मंडी न्यूनतम अधिकतम
बूंदी 2495 2557
बस्सी 2474 2559
भवानी मंडी 2393 2518
कवाई सलपुरा 2532 2555
लालसोट 2461 2534
उदयपुर मंडी 2510 3423
सूरतगढ़ 2505 2521
डूडा 2413 2680
मालपुरा 2462 2475
निंबाहेड़ा 2550 2834
कपासन 2354 2553
दौसा 2403 2542
डूणी 2402 2471
अनूपगढ़ 2454 2485
रामगंज मंडी 2491 2624
पदमपुर 2500 2512
मध्य प्रदेश में गेहूं का भाव-
मंडी न्यूनतम अधिकतम
सीहोर 2714 2790
मैहर 2403 2455
नागदा 2712 2734
बुधार 2401 2453
पिपल्या 2503 2649
अमरपाटन 2462 2467
पंधाना 2504 2557
अशोकनगर 3043 3065
बेरसिया 2732 2748
चौरई 2581 2581
गंजबासौदा 3075 3205
सीहोर 2484 2844
धार 2563 2572
गुलाबगंज 2502 2553
नोट – गेहूं का भाव रुपये प्रति क्विंटल में।