Gehu Mandi Bhav : गेहूं की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। बाजारों में कमजोर आवक और तेज मांग के चलते रेट आसमान छू रहे हैं। आज 26 जनवरी को भी गेहूं में तेजी दर्ज की गई है। गेहूं का भाव रॉकेट की स्पीड से ऊपर की ओर दौड़ रहे हैं। ऐसे में सभी मंडियों में गेहूं का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (Gehu MSP) से ऊपर हो गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गेहूं की मांग बढ़ी है जिसकी प्रभाव रेट पर साफ दिख रहा है। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि गेहूं में तेजी का दौर अप्रैल तक बना रहे। आईये जानते हैं अगले तीन महीनों में गेहूं का रेट कहां तक पहुंच सकता है।
सरसों और ग्वार के बाद गेहूं की कीमतों में तेजी ने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, पिछले साल गेहूं की अच्छी पैदावार हुई थी और इस बार भी अच्छी पैदावार होने का अनुमान है। इसके बावजूद गेहूं के रेट (Wheat rate) आउट ऑफ कंट्रौल हो गए हैं। सरकार लगातार गेहूं के बढ़ते भाव को काबू करने का प्रयास कर रही है। गेहूं में आई तेजी से एक और जहां किसानों को खूब फायदा हो रहा है वहीं उपभोक्ताओं को महंगाई की डबल मार झेलनी पड़ रही है।
अचानक गेहूं में आई बंपर तेजी के बाद बीते कई दिनों से दर्ज की जा रही मंदी पर अब ब्रेक लग गया है और रेट तेजी से ऊपर की और बढ़ रह हैं। कई मंडियों में गेहूं का भाव हाईलेवल पर जा पहुंचा है। इससे गेहूं की बढ़ती कीमतों के चलते उपभोक्ताओं को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। कई दिनों से गेहूं में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। आज 26 जनवरी को भी गेहूं की कीमतों में बढ़ौतरी हुई है गेहूं की कीमतों (Gehu Ka taja Bhav) में हो रही बढ़ौतरी के पीछे कई प्रमुख कारक हैं।
इस वजह से महंगी हो रही गेहूं –
इस समय बाजारों में तेज मांग और कमजोर सप्लाई के कारण भी रेट (Gehu ka Bhav) प्रभावित हुए हैं। बहुत से किसानों ने सीजन के बाद से गेहूं का स्टॉक किया हुआ है। वह गेहूं के दाम और बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों गेहूं में तूफानी तेजी आने पर मंडियों में इसकी आवक होने लगी थी। लेकिन अब काफी दिनों से बाजारों में गेहूं की आवक कमजोर है। उम्मीद है कि कुछ ही महीनों में बाजार में नई गेहूं के आने पर रेट गिर सकते हैं।
आने वाले दिनों में गेहूं में आएगी और तेजी –
बाजार जानकारों का कहना है कि गेहूं की डिमांड बढ़ने से रेट (Wheat Rate) अचानक आसमान छू रहे हैं। इस समय गेहूं कटाई को दो से तीन महीने का समय बाकी है। इसका मतलब है कि बाजारों में नई गेहूं पहुंचने तक रेट और भी बढेंगे।
फतेहाबाद
गेहूँ भाव 2600 से 2625
बहजोई मंडी
गेहूं भाव 2600
राजकोट मंडी
गेहूं भाव 2800 से 3000
श्री गंगानगर मंडी
गेहूं नेट भाव 2620
अलवर मंडी
गेहूं भाव 2730
पटना मंडी
गेहूं 2% छूट भाव 2800
देहरादून मंडी
गेहूं 1% CD भाव 2725
जलगांव मंडी
गेहूं 3.5% छूट भाव 2825
कोयंबटूर मंडी
गेहूं नेट भाव 3040 से 3050
एटा मंडी
गेहूं भाव 2500
जालना मंडी
गेहूं भाव 2550 से 2750
अलवर मंडी
गेहूं भाव 2730
इटावा मंडी
गेहूं भाव 2480 से 2500
अलीगढ़ मंडी
गेहूं भाव 2500 से 2550
दिल्ली मंडी भाव
एमपी लाइन गेहूं का भाव 2800
यूपी लाइन गेहूं का भाव 2800
राजस्थान लाइन गेहूं का भाव 2800
दाहोद मंडी
गेहूं मिल भाव 2660
इंदौर छावनी मंडी
गेहूं मिल भाव 2600 से 2700
गेहूं मालवराज भाव 2500 से 2600
औरैया मंडी
गेहूं भाव 2500
जलगांव मंडी
गेहूं 3.5% छूट भाव 2825
कोयम्बटूर मंडी
गेहूं नेट भाव ₹3040 से 3050
