wheat rate today : गेहूं के भाव में पिछले काफी दिनों से जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। गेहूं के भाव सीजन के बाद से बढ़ते ही जा रहे हैं। जिसके चलते अब देश की ज्यादातर मंडियों में गेहूं के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं इससे किसानों को तगड़ा मुनाफा हो रहा है वहीं उपभोक्ताओं की जेब ढ़ीली हो गई है, क्योंकि गेहूं के आटे के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं।
गेहूं का भाव सातवें आसमान पर पहुंचने से किसानों में खुशी का माहौल है। सीजन के समय गेहूं के रेट कम मिलने की वजह से किसानों ने स्टॉक करना शुरू कर दिया था। अब किसान स्टॉक गेहूं को मंडियों में लेकर पहुंच रहे हैं, जिसकी वजह अब मंडियों में तेजी से गेहूं की अवाक हो रही है। देश की ज्यादातर मंडियेां में गेहूं का रेट (wheat rate hike) अब एमएसपी से ऊपर हो गया है। चलिए जानते हैं ताजा भाव –
इतने रुपये क्विंटल हुआ गेहूं का रेट-
सरकार ने गेहूं का MSP 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इस समय कई मंडियों में गेहूं MSP से 950 रुपये ऊपर बिक रही है। इससे गेहूं का अधिकतम भाव 3300 रुपये क्विंटल के आसपास पहुंच गया है। कई मंडियों में रेट (mandi rate today) इससे कम भी हैं, गेहूं का न्यूनतम भाव 2300 रुपये क्विंटल के करीब चल रहा है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश (MP wheat rate) सहित अधिकतर राज्यों में गेहूं के भाव में इजाफा हुआ है।
मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव- (MP Gehu Ka Bhav)
मंडी न्यूनतम अधिकतम
हनुमाना 2405 2400
खतेगांव 2350 2549
गंजबासौदा 2400 2826
धार 2375 2200
बनापुर 2445 2596
बरेली 2256 2479
अलीराजपुर 2440 2000
जोबत 2275 2475
बड़ामलहरा 2462 2862
भांडेर 2475 2775
बुरहानपुर 2639 2939
विदिशा 3075 3375
इंदौर 2380 3026
आरोन 2650 2680
उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव- (UP Wheat Rate)
मंडी न्यूनतम अधिकतम
पुखरायां 2325 2940
फैजाबाद 2350 2795
हरगांव 2410 2660
आनंदनगर 2350 3215
बंथरा 2404 2884
बरौत 2350 2820
मोहम्मदी 2260 2975
अकबरपुर 2410 2750
अलीगढ़ 2340 2620
मोहम्मदाबाद 2375 2895
सहारनपुर 2350 2750
मोठ 2200 2800
घिरौर 2405 2875
बछरावां 2440 2975
नोट : गेहूं के भाव (UP wheat rate) रुपये प्रति क्विंटल में हैं।
