Gehu Ka Bhav : सीजन के बाद से ही गेहूं के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। गेहूं के भाव नॉन स्टॉप दौड़ रहे हैं। लगातार रेट में हो रही बढ़ोतरी के कारण अब गेहूं MSP से ऊपर बिक रही है। इससे किसानों को खूब लाभ हो रहा है। जिन किसानों ने गेहूं का स्टॉक किया था अब वह गेहूं को मंडियों में लेकर पहुंच रहे हैं। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में गेहूं के भाव में कितना उछल सकता है।
गेहूं के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। अगर बात अगस्त महीने की करें तो गेहूं में रिकॉर्ड तेजी आई है। अब सितंबर महीने में भी इसमें बढ़ोतरी का दौर जारी है। दरअसल, गेहूं के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से देश अधिकतर मंडियों में गेहूं (Gehu Mandi Bhav) के रेट हाई लेवल पर चले गए हैं। सीजन के बाद अब गेहूं (Gehu Ka taja Bhav) में जबरदस्त उछाल आया है। जिन किसानों ने गेहूं का स्टॉक किया था वह अब इसे ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।
गेहूं में आई जबरदस्त तेजी –
सरकार ने इस बार गेहूं का MSP 2425 रुपए प्रति (MSP Wheat) क्विंटल तय किया है। ज्यादातर मंडियों में गेहूं MSP से ऊपर बिक रही है। हाल ही में गेहूं के भाव में 500 रुपये की तेजी आई है। अब इसके रेट 3125 से बढ़कर 3625 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। एक ओर जहां कई मंडियों में गेहूं रेट (wheat rate) हाई लेवल पर चल रहे हैं। वहीं कुछ मंडियों में गेहूं कम रेट पर भी बिक रही है। वहीं, जानकारी के लिए बता दें कि मंडियों में गेहूं किस्म और वैरायटी के हिसाब से अलग अलग रेट पर बिक रही है।
दिसंबर महीने में कितना महंगा होगा गेहूं –
गेहूं के भाव (Gehu Ka Bhav) में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। इससे बाजार में गेहूं की डिमांड बढ़ने से इसके रेट बढ़ सकते हैं इसके साथ ही आटा भी महंगा हो जाएगा। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि नवंबर से दिसंबर महीने में गेहूं के रेट 4000 से 4500 रुपए प्रति क्विंटल हो सकते हैं। अगर सरकार गेहूं के बढ़ते दामों पर कंट्रोल करने के लिए अगर कोई उचित कदम उठाती है तो इसके रेट कम भी हो सकते हैं।
महाराष्ट्र में गेहूं का भाव-
मंडी न्यूनतम अधिकतम
नंदगांव 2592 2995
पुणे 3611 4816
करजत 2481 2844
सोलापुर 2373 3087
नागपुर 3012 3518
बुलढाणा 2871 2919
गंगापुर 2490 2797
अमरावती 2691 3016
बीड 2791 2854
MP में गेहूं का ताजा भाव –
मंडी न्यूनतम अधिकतम
हनुमाना 2418 3170
विदिशा 2520 3650
इंदौर 2390 3226
बड़ामलहरा 2462 3382
भांडेर 2515 3275
जोबत 2415 3175
खतेगांव 2450 3289
गंजबासौदा 2418 3076
बुरहानपुर 2399 2939
धार 2495 2880
आरोन 2380 2750
बनापुर 2441 2946
बरेली 2416 3079
अलीराजपुर 2440 3152
UP की मंडियों में गेहूं का ताजा भाव –
मंडी न्यूनतम अधिकतम
बछरावां 2458 3176
मोहम्मदाबाद 2468 3296
बरौत 2447 3301
सहारनपुर 2449 3452
मोठ 2417 2556
अकबरपुर 2426 3202
अलीगढ़ 2413 2981
घिरौर 2582 2896
मोहम्मदी 2550 2976
पुखरायां 2426 2941
आनंदनगर 2322 3101
बंथरा 2565 3226
फैजाबाद 2481 3397
हरगांव 2571 3262
नोट : महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और यूपी की मंडियों में गेहूं के भाव (wheat price today) रुपये प्रति क्विंटल में हैं।