Gehu ka taja bhav : गेहूं के भाव में सीजन के बाद से ही उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अब गेहूं की कीमतों ने न रूकने वाली रफ्तार पकड़ ली है। इस समय देश की ज्यादातर मंडियों में गेहूं का भाव MSP से ऊपर जा पहुंचा है। गेहूं में तेजी आते ही मंडियों में खरीद-फरोख्त बढ़ गई है। इससे किसानों की मौज हो गई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं अब कितने रुपये प्रति क्विंटल बिक रही गेहूं –
गेहूं के भाव में सोने वाली रफ्तार देखने को मिल रही है। पिछले काफी दिनों से गेहूं महंगी होती जा रही है। कई दिनों की मंदी के बाद गेहूं के भाव (gehu ka bhav) में फिर से तगड़ी बढ़ौतरी हुई है। गेहूं के साथ-साथ सरसों के भाव में भी रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। गेहूं में तेजी आने के बाद मंडियों में इसकी आवक बढ़ गई है। आइये जानते हैं 1 क्विंटल गेहूं के अब कितने हैं दाम।
MSP से ऊपर बिक रही गेहूं –
सरकार ने इस बार 2025 में गेहूं का MSP 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। गेहूं का रेट अधिकतर मंडियों (mandi bhav today) में 3000 रुपये क्विंटल से ज्यादा चल रहा है। खासकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में गेहूं के दाम (UP wheat price) हाईलेवल पर है। इस बढ़ौतरी के बाद कुछ मंडियों में गेहूं का अधिकतम रेट (wheat maximum price) 2750 रुपये से बढ़कर 3150 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा है। वहीं, कुछ मंडियों में गेहूं के अधिकतम दाम (mandi bhav 24 september) इससे कम भी हैं।
मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव – (MP Gehu Ka Bhav)
मंडी न्यूनतम अधिकतम
भांडेर 2415 2775
जोबत 2405 2675
खतेगांव 2350 2589
बनापुर 2341 2846
बरेली 2406 2979
अलीराजपुर 2450 2852
बुरहानपुर 2339 2739
आरोन 2250 2650
बड़ामलहरा 2362 2582
गंजबासौदा 2408 2876
धार 2475 2680
हनुमाना 2408 2470
विदिशा 2530 3180
इंदौर 2180 3026
उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव – (UP Wheat Rate) –
मंडी न्यूनतम अधिकतम
पुखरायां 2325 2840
फैजाबाद 2380 2995
हरगांव 2470 2660
आनंदनगर 2422 2800
अलीगढ़ 2415 2920
घिरौर 2380 2875
बछरावां 2350 2775
मोहम्मदाबाद 2465 2695
बरौत 2440 2600
मोहम्मदी 2250 2575
बंथरा 2465 3025
सहारनपुर 2440 3150
मोठ 2410 2956
अकबरपुर 2420 3001
नोट : गेहूं के भाव (wheat rate update) रुपये प्रति क्विंटल में हैं।