गेहूं का भंडारण करने जा रहे हैं और चाहते हैं कि गेहूं में घुन ना लगे तो चलिए आपको एक ऐसी सफेद चीज के बारे में बताते हैं जिसे अगर गेहूं में डाल देंगे तो उसमें कीड़े नहीं लगेंगे, वह गेहूं की नमी भी सोख लेगा-
गेहूं का भंडारण
गेहूं स्टोर करते समय हमें कई बातों का ध्यान रखना है, जिससे गेहूं को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। अगर कुछ लापरवाही कर देंगे तो गेहूं कुछ ही महीने में खराब हो जाएगा। गेहूं में कीड़े लग जाएंगे और साफ सफाई ज्यादा करनी पड़ेगी। कुछ दिन में गेहूं को कीड़े खाकर खत्म कर देंगे, पाउडर बच जाएगा। चलिए आपको गेहूं स्टोर करते समय क्या करना है, इसके बारे में बताते हैं।
गेंहू स्टोर करने से पहले सुखाएं, ठंडा करें
गेहूं का भंडारण करने से पहले आपको उसे दो से तीन दिन तक धूप में सुखाना है। ताकि उसकी नमी कम हो जाए। गेहूं को साफ कर लेना है, और फिर एक रात के लिए उसे ठंडी हवा वाली, खुली जगह पर रखना है। जिससे गेहूं और ठंडा हो जाए और उसके बाद हम इसका भंडारण करेंगे।

गेंहू भंडारण करते समय यह सफेद चीज मिलाएं
गेहूं स्टोर करते समय ऐसी कई जैविक चीज भी हैं जिन्हें मिलाने से घुन नहीं लगते हैं तो गेहूं को घुन से बचाने के लिए आपको हम समय-समय पर कई उपाय बताएं है। लेकिन आज जिस उपाय की बात कर रहे हैं, वह एक सफेद चीज है। दरअसल, हम चूना की बात कर रहे हैं, यहां पर आप सूखा हुआ चुना का जो टुकड़ा आता है, उसे गेहूं के साथ रख सकते हैं। जिसमें चुना को कपड़े में लपेटकर मिलाना है। पहले कपड़ों के छोटे-छोटे टुकड़े काट लीजिए और उसमें यह चुना रखकर, गेहूं में डालना है। गेहूं में आपको परत लगाकर चुना रखना है।
नीचे दो-तीन पोटली रख दीजिए, उसके बाद चुना डालिए। फिर बीच में और फिर गेहूं डालिए। उसके बाद अंत में फिर चुना की पोटली रख दीजिए। इस तरह परत से रखने से फायदा होगा। गेहूं में घुन नहीं लगेंगे और गेहूं की नमी भी चुना सोख लेता है। यहां पर आप अनबुजा चुना इस्तेमाल कर सकते हैं।