कहते इंसान पहले बंदर हुआ करते थे फिर धीरे-धीरे उनके शरीर में बदलाव आया आपने भी कई बार बंदरो को इंसानों की नकल करते हुए देखा होगा और उनके जैसी हरकते करते देखाहोगा। वायरल हो रही इस वीडियो में एक बंदर इंसान की तरह बैठकर थाली में खाना खा रहा है । बंदर पुरे कल्चर और तहजीब के साथ में थाली से उठा उठा कर खाना खाता हैं।
वीडियो को देखने वाले इस नजारे को देखकर हैरान है। चलो बिहार घूमे नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में एक बंदर बड़े आराम से कुर्सी पर बैठकर सामने रखी टेबल पर थाली में परोसे खाने का मजा ले खा रहा था।
थाली में दाल चावल और सब्जीपरोसा हुआ है साथ ही पास में कटोरी में दही रखी है। बंदर बड़े आराम से सब्जी तो कभी चावल खाता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो को पीछे से लिया गया है ऐसा लगता है शायद बंदर किसी और के लिएपरोसे खाने का मजा ले रहा है। वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा है की , आज ऐसा लगा जैसे कोई साथ में खाना खाने आया हो ,वीडियो पर सवा लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं।
