अंबानी परिवार से जुड़ी खबरें अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। मुकेश और नीता अंबानी के तीनों बच्चे अब अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगियों में जम-ठम गए हैं। बेशक तीनों की जोड़ियां एक से बढ़कर एक हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि इन आइडियल कपल्स के बीच उम्र का कितना फासला है? आइए देखें अंबानी वेडिंग पिक्स और अंबानी फैमिली में एज गैप।
मुकेश और नीता अंबानी की मिसाल
मुकेश और नीता अंबानी की शादी हर किसी के लिए बेहतरीन मिसाल है। नीता अंबानी उम्र में मुकेश अंबानी से करीब 7 साल छोटी हैं। लेकिन दोनों का रिश्ता एक मजबूत और स्थायी बंधन के रूप में सामने आया है। उनकी सफलता और एकजुटता ने परिवार और व्यवसाय दोनों में अद्वितीय योगदान दिया है।
राधिका और अनंत
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की जोड़ी छोटी उम्र से ही एक-दूसरे के प्यार में दीवानी है। उनकी लव स्टोरी और उम्र का फासला भी बहुत ही प्यारा है, जो उनके रिश्ते को और भी मजबूत करता है।
राधिका की उम्र में अंतर
राधिका मर्चेंट मंगेतर अनंत अंबानी से उम्र में बड़ी हैं। राधिका का जन्म दिसंबर 1994 में हुआ था। जबकि अनंत का जन्म अप्रैल 1995 में। उम्र में केवल कुछ महीनों का अंतर होने के बावजूद दोनों का रिश्ता एकदम बराबरी वाला है और वे एक-दूसरे को बहुत ही अच्छी तरह से समझते हैं और प्यार करते हैं।
अंबानी परिवार के दामाद
मुकेश अंबानी के करोड़पति दामाद आनंद पीरामल का ईशा अंबानी संग रिश्ता बहुत प्यारा है। पिता के दोस्त के बेटे के प्यार में पड़ी ईशा अंबानी अब दो ट्विन्स की मां हैं।
डेटिंग और शादी
2016 से आनंद और ईशा रिलेशनशिप में थे। जिसके बाद 2018 में आनंद ने ईशा को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया। दोनों के बीच की उम्र का फासला भी काफी प्यारा है। ईशा अंबानी पति आनंद पीरामल से उम्र में छोटी हैं। ईशा की उम्र 32 साल है तो आनंद की 39 साल दोनों के बीच करीब 6 साल का अंतर है, जो शायद उनके रिश्ते को और मजबूत और बेहतर समझ देता है।
आकाश और श्लोका का स्कूल का प्यार
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से डेट कर रहे हैं। कम उम्र के प्यार को शादी में बदलने वाला यह कपल आज अपने दो बच्चों वाले परिवार के साथ बेहद खुश है।
बड़ी बहू श्लोका
अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका उम्र में पति आकाश से बड़ी हैं। श्लोका की उम्र जहां 33 साल है, वहीं आकाश अभी 32 साल के हैं। जुलाई 1990 की श्लोका अक्टूबर 1991 में जन्में आकाश से लगभग साल भर बड़ी हैं।
गजब का रिश्ता
आकाश और श्लोका का रिश्ता शादी के इतने साल बाद भी एकदम नए जैसा ही है। दोनों अक्सर पब्लिक में प्यार का इजहार करते हैं और एक-दूसरे को स्पेशल फील करवाते हैं।