आपने काफी सारे पक्षी को देखा होगा और काफी सारे पक्षी के नाम भी सुने होगे। लेकिन क्या आपके कभी सोचा है की एक इंसान की लंबाई जितना पक्षी भी होता है। जी हाँ होता है लेकिन काफी कम लोग इस पक्षी के बार में जानते है जो सबसे बड़ा रैप्टर पक्षी है। इस पक्षी का नाम सेक्रेटरी बर्ड है। यह पक्षी अधिकतर अफ्रीका के जंगलो में पाए जाते है और इन्हें सिर्फ सांपो का शिकार करना पसंद होता है। इस पक्षी को किल्लर क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। अब आप सोच लीजिए की जो पक्षी जहरीले सांपो को खा जाता है वह पक्षी कितना खतरनाक होगा। आइये सेक्रेटरी बर्ड के बारे में अधिक जानकारी देते है।
आफ्रिका में पाया जाता है सेक्रेटरी बर्ड
दरअसल सेक्रेटरी बर्ड अफ्रीका के जंगलो में पाए जाते है। इस पक्षी को सांप का शिकार करना अच्छा लगता है इसलिए जिस जगह पर सांप रहते है उसी जगह पर यह अपना घोसला बनाकर रहते है। इनको बबूल के पेड़ पर घोसला बनाना अच्छा लगता है। वैसे तो यह जंगल में सांप का शिकार करने के लिए जमीन पर ही रहते है। लेकिन आसमान में ऊँची उड़ान भरने में भी सक्षम होते है। इनका आयुष्य ज्यादा लंबा नही होता है। जन्म के बाद सिर्फ 10 से 15 साल की ही आयु होती है।
इंसान के बराबर होती है लंबाई
अगर बात की जाए ऊंचाई के बारे में तो सेक्रेटरी बर्ड की ऊंचाई 4 से 5 फीट के करीब होती है। ऊंचाई के साथ साथ इनकी लंबाई भी काफी ज्यादा होती है। सेक्रेटरी बर्ड की लम्बाई एक इंसान के बराबर होती है। यानी की 6 फीट से ज्यादा होती है। जब सेक्रेटरी बर्ड अपने पंखो को फैलाव करता है तब उनके पंखो का फैलाव 6.9 फीट के करीब होता है। इस पक्षी का वजन 5 से 5.9 पाउंड के करीब होता है। सेक्रेटरी बर्ड सांप का शिकार करना पसंद करते है। लेकिन इन्हें चूहे, चूजे, टिड्डे, छिपकली आदि जैसे जिव खाना भी पसंद होता है।