मिर्जापुर 3 के लिए इस अभिनेता को दी बस 5 लाख की फीस, जानें क्यों? मिर्जापुर 3 वेब सीरीज 5 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को यह काफी पसंद भी आ रही है। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेनयुली, हर्षिता शेखर गौड़, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, लिलिपुट फारूकी और अनंग्शा बिस्वास जैसे कलाकार हैं। कहा जा रहा था कि पंचायत फेम जितेंद्र कुमार यानी सचिव जी भी मिर्जापुर-3 में होंगे। लेकिन अब इस बात की सच्चाई सामने आ गई है।
क्या सचिव जी को मिर्जापुर-3 के लिए 5 लाख रुपए मिले थे?
दरअसल, मिर्जापुर-3 की रिलीज से पहले खबर आई थी कि इस बार ‘पंचायत-3’ फेम एक्टर जितेंद्र कुमार का इसमें कैमियो होगा। लोग तो यहां तक कह रहे थे कि इसके लिए उन्हें 5 लाख रुपए फीस भी मिली है।
लोगों ने इसे प्रधान जी पर हुए हमले से जोड़ दिया था। तब कहा गया था कि सचिव जी अपने हमलावरों की तलाश में मिर्जापुर जाएंगे। बदले में वह गुड्डू भैया की भी मदद करेंगे। लेकिन यह महज अफवाह निकली।
जितेंद्र कुमार इस सीरीज में नहीं हैं और वह अपनी ‘पंचायत’ वेब सीरीज से खुश हैं। उनका इसमें आने का कोई इरादा नहीं है। वैसे अगर ऐसा होता है तो यह सबसे बेहतरीन क्रॉसओवर होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि गुड्डू भैया और सचिव जी साथ में क्या करते हैं।