अर्शदीप सिंह ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अपना 100वां IPL विकेट पूरा करते हुए इतिहास रच दिया। वह पंजाब किंग्स के लिए इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
Arshdeep Singh historic feat in IPL: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में उन्होंने ऐसा कारनामा किया, जो अब तक फ्रेंचाइजी के किसी भी गेंदबाज ने नहीं किया था।
अर्शदीप सिंह ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर के 100 विकेट पूरे किए और इसके साथ ही वह पंजाब किंग्स के लिए इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। यह उपलब्धि उनके निरंतर प्रदर्शन और टीम के लिए उनके योगदान को दर्शाती है।
Arshdeep Singh ने पूरे किए 100 IPL विकेट
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने रेयान रिकेलटन का विकेट लेकर अपने 100 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रचते हुए पंजाब किंग्स के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया। इतना ही नहीं, अर्शदीप आईपीएल इतिहास में 100 विकेट लेने वाले पांचवें लेफ्ट आर्म पेसर भी बन गए हैं।
#MI in 𝗱𝗲𝗲𝗽 trouble 😯
🎥 Arshdeep Singh with 2️⃣ wickets in his second over 👊
Updates ▶️ https://t.co/Fn2dxJ4zYR#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvPBKS | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/6zPnONpClJ
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2026
लेफ्ट आर्म पेसर्स की खास लिस्ट में एंट्री
आईपीएल में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों की बात करें तो ट्रेंट बोल्ट इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने 144 विकेट हासिल किए हैं। उनके बाद जयदेव उनादकट (114), आशीष नेहरा (106) और जहीर खान (102) का नाम आता है। अब अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने 100+ विकेट पूरे करते हुए इस प्रतिष्ठित लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।
हालिया फॉर्म पर उठे थे सवाल
हालांकि इस बड़ी उपलब्धि के बावजूद हालिया मैचों में अर्शदीप (Arshdeep Singh) का प्रदर्शन थोड़ा साधारण रहा है। पिछले 11 आईपीएल पारियों में यह उनका पावरप्ले में पहला विकेट था। उन्होंने करीब 21 ओवरों के बाद पावरप्ले में विकेट हासिल किया, जो उनके लिए एक लंबा इंतजार रहा। पिछले कुछ टी20 मुकाबलों में भी वह शुरुआती ओवरों में विकेट लेने के लिए संघर्ष करते दिखे हैं।
