भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। BCCI 35 खिलाड़ियों का मजबूत पूल तैयार कर रहा है, ताकि एक साथ दो T20 टीमें उतारी जा सकें। आइए जानते है इसके पीछे की वजह क्या है।
Big Change in Team India structure: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब सिर्फ एक मजबूत प्लेइंग इलेवन तैयार करने तक सीमित नहीं रहना चाहता। आने वाले व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर और लगातार बढ़ते टूर्नामेंट्स को देखते हुए बोर्ड अब ऐसी रणनीति पर काम कर रहा है, जिससे भारत एक साथ दो अलग-अलग जगहों पर टी20 क्रिकेट खेल सके।
आईपीएल से हर सीजन निकल रहे युवा और मैच विनर खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं को बड़ा सोचने का मौका दिया है। यही वजह है कि बीसीसीआई अब 30 से 35 खिलाड़ियों का एक मजबूत पूल तैयार करने की योजना बना रहा है, जिससे जरूरत पड़ने पर दो अलग-अलग भारतीय टी20 टीमें मैदान में उतारी जा सकें।
Team India: BCCI क्यों बना रहा है दो T20 टीमों का प्लान?
इस बड़े फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह भारत का व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल है। साल के अंत में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है, जबकि उसी समय एशियाई खेलों का आयोजन भी होना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई अधिकारियों का मानना है कि अब भारत को ऐसी बेंच स्ट्रेंथ तैयार करनी होगी, जो किसी भी समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए तैयार रहे। यही कारण है कि 30-35 खिलाड़ियों के पूल पर गंभीरता से काम शुरू हो चुका है।

Team India: हर सीरीज पर रहेगी चयनकर्ताओं की नजर
अब केवल बड़ी सीरीज ही नहीं, बल्कि छोटी टी20 सीरीज भी चयनकर्ताओं के लिए अहम बन चुकी हैं। आयरलैंड, अफगानिस्तान और अन्य दौरों को अब सिर्फ प्रयोग के तौर पर नहीं देखा जाएगा, बल्कि यहां भविष्य की टीम तैयार की जाएगी। बीसीसीआई की नजर सिर्फ मौजूदा मुकाबलों पर नहीं है। बोर्ड 2028 ओलंपिक जैसे बड़े मंच को ध्यान में रखकर भी खिलाड़ियों की तैयारी करना चाहता है।
Team India: किन खिलाड़ियों पर है सेलेक्टर्स की नजर?
आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई युवा खिलाड़ी इस पूल में जगह बना सकते हैं। बल्लेबाजी विभाग में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य और अंगकृष रघुवंशी जैसे नाम चर्चा में हैं। वहीं मिडिल ऑर्डर के लिए रजत पाटीदार और आयुष बदोनी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। ऑलराउंडर विकल्पों में शशांक सिंह और अनुकूल रॉय जैसे खिलाड़ी टीम को संतुलन दे सकते हैं। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई, खलील अहमद, प्रसिद्ध कृष्णा और कार्तिक त्यागी जैसे नाम चयनकर्ताओं की सूची में बताए जा रहे हैं।
📢BCCI PLANNING DUAL T20 TEAMS📢
• BCCI is planning to build a 30-35 player pool to field strong T20 sides.
Overlapping tournaments like the Asian Games and India vs West Indies series may force India to play two teams simultaneously.🇮🇳 (NDTV) pic.twitter.com/NOxN7lUyB1
— Danish (@BhttDNSH100) April 20, 2026
Team India: श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कप्तानी
अगर दूसरी भारतीय टी20 टीम बनाई जाती है तो उसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी जा सकती है। आईपीएल में कप्तानी का अनुभव और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता उन्हें मजबूत दावेदार बनाती है। वही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल को मिल सकती है।
