BAN vs PAK टेस्ट मैच के दौरान ब्रॉडकास्टर्स की बड़ी गलती देखने को मिली, जब पाकिस्तान की प्लेइंग XI की जगह स्क्रीन पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के नाम दिखने लगे।
BAN vs PAK, Indian Players in Pakistan playing XI? बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान मैदान से ज्यादा चर्चा एक ऐसी गलती की हो रही है, जिसने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी। मैच के लाइव प्रसारण के दौरान ब्रॉडकास्टर्स ने पाकिस्तान की प्लेइंग XI दिखाने में इतनी बड़ी चूक कर दी कि फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए। स्क्रीन पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों की जगह टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों के नाम दिखाई देने लगे, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
दरअसल, पाकिस्तान की प्लेइंग XI के ग्राफिक्स में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार के नाम नजर आए। इस अजीबोगरीब गलती के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तान टीम और ब्रॉडकास्टर्स दोनों को जमकर ट्रोल किया। कई फैंस ने इसे “साल की सबसे मजेदार ब्रॉडकास्टिंग मिस्टेक” तक बता दिया।
BAN vs PAK: पाकिस्तान की प्लेइंग XI में दिखे भारतीय खिलाड़ी
यह घटना उस वक्त हुई जब मैच (BAN vs PAK) शुरू होने से पहले पाकिस्तान टीम की प्लेइंग XI टीवी स्क्रीन पर दिखाई जा रही थी। लेकिन ग्राफिक्स में खिलाड़ियों के नाम पूरी तरह गलत नजर आए। पाकिस्तान के खिलाड़ियों की जगह भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के नाम दिखने लगे। जैसे ही यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, फैंस ने मीम्स और मजाक बनाना शुरू कर दिया।
BAN vs PAK: ढाका में खेला जा रहा है पहला टेस्ट
अगर मैच (BAN vs PAK) की बात करें तो पाकिस्तान और बांग्लादेश लगभग 6 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मुकाबला 8 मई से ढाका में शुरू हुआ। पाकिस्तान को इस मैच में सबसे बड़ा झटका बाबर आजम की गैरमौजूदगी से लगा, जो घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर हैं। वहीं बांग्लादेश ने अपनी तेज गेंदबाजी पर भरोसा जताया है। टीम में नाहिद राणा और तस्कीन अहमद अहम भूमिका निभा रहे हैं। घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए बांग्लादेश की टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरी है।

BAN vs PAK: दूसरे दिन बांग्लादेश ने बनाए 413 रन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 117.1 ओवर में 413 रन बनाए। टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 130 गेंदों में 101 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

इसके अलावा मोमिनुल हक ने 91 रन का अहम योगदान दिया, जबकि अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने 71 रन बनाए। बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और पहली पारी में मजबूत स्कोर खड़ा कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
