Riyan Parag scolding Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का कल दूसरा क्वालीफायर मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम के बीच खेला गया. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) कल लगातार दूसरी बार शतकीय पारी खेलने से चूक गए. वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ 96 रनों की पारी खेली और एक बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे.
इसके बाद वो खुद से नाराज नजर आए, लेकिन जब वो डगआउट में पहुंचे तो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने उन्हें जमकर फटकार लगाई, जिसके बाद रियान पराग को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.
Vaibhav Sooryavanshi ने खेली गुजरात के खिलाफ जिम्मेदारी भरी पारी
टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कप्तान का ये फैसला गलत साबित हुआ और शुरुआती 2 विकेट पहले 2 ओवरों में ही 7 रनों पर आउट हुए. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के साथ मिलकर पारी को संभाला और जिम्मेदारी भरी पारी खेली.
वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 96 रनों की पारी खेली. उन्होंने 31 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का सबसे धीमा अर्धशतक लगाया. इसके बाद भी वैभव क्रीज पर टिके रहे और धीरे-धीरे 96 रन तक पहुंच गए. जब वह शतक से सिर्फ 4 रन दूर थे, तभी कगिसो रबाडा की शॉर्ट पिच गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में थर्ड मैन पर कैच आउट हो गए.
आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) काफी निराश नजर आए. मैदान से लौटते समय उन्होंने खुद को कोसा और डगआउट में जाकर गुस्से में हेलमेट और बल्ला भी पटक दिया.
रियान पराग ने लगाई फटकार
वैभव सूर्यवंशी आउट होने के बाद डगआउट में बैठकर फरेरा और रविंद्र जडेजा को चीयर कर रहे थे, उसी समय राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग उनके पास पहुंचे और उंगली दिखाकर उन्हें कुछ समझाने लगे, जिसके बाद रियान पराग को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया.
रियान पराग इस आईपीएल में कई बार गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए थे, वहीं क्वालीफायर 2 के दौरान भी उनका रवैया ऐसा ही रहा और वो 6 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 11 रन बनाकर जैसन होल्डर की गेंद पर कगिसो रबाडा को कैच थमा बैठे.
