Make Organic Compost for Kitchen Garden : घर के बगीचे और गार्डन को हरा भरा रखने के लिए अक्सर लोग खाद का उपयोग करते है। इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रहा है। आपको बता दे कि अब किसान घर पर भी अपने बगीचे के लिए मैजिकल खाद तैयार कर सकते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इस मैजिकल खाद बनाने में बेहद कम खर्च आएगा।
आजकल लोग अपने घर की खुली जगह पर गार्डन बना लेते हैं। जैसा कि आप सब जानते हैं गार्डन को आराम बनाने के लिए जैविक खाद का उपयोग किया जाता है। जैविक खाद भले ही मिट्टी को उपजाऊ बनाकर पौधे की जड़ों को मजबूत कर देती है एवं गार्डन में लगे पौधों को जहरीले कीटनाशकों से बताते हैं लेकिन मार्केट में जैविक खाद की कीमतें हर रोज बढ़ती जा रही है।
अगर आप भी जैविक खाद को घर पर बनाना चाहते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं एक आसान तरीके के बारे में जिसके माध्यम से आप बेहद कम खर्चे में घर पर ही मैजिकल खाद को तैयार कर सकते हैं।
आप घर के गीले कचरे, पत्तियां और बची हुई सामग्री के द्वारा भी कंपोस्ट खास बना सकते है। आपको बता दे कि घर पर बनाई गई यह आपके पौधों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होगी। इस खाद द्वारा उगाई गई सब्जियां रसायन मुक्त होगी और उनका टेस्ट भी काफी शानदार होगा।
जैविक खाद के रोजाना बढ़ रहे इस्तेमाल को देख इसकी कीमत भी काफी ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। जैविक खाद का उपयोग करने से पौधों को काफी ज्यादा फायदे मिलते हैं। जैविक खाद का सबसे बड़ा फायदा है कि इसमें उगी सब्जियां स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। जो खाने में काफी स्वादिष्ट और सेहत के लिए भी बेहद शी होती हैं।
चलिए जानते हैं कि जैविक खाद घर पर कैसे बनाई जाती है-
आप घर के गिले कचरे जैसे फल एवं सब्जियों के छिलके, बची हुई चाय पत्ती तथा सूखी पत्तियों कोई गड्ढे में इकट्ठा करके कंपोस्ट खाद बना सकते हैं। इसे आपके बीच-बीच में पलटना है ताकि हवा का संचार हो। दो-तीन महीने बाद जब इसको देखा जाता है तो इसका रंग काला हो जाता है और यह पौधों के लिए एक अच्छी जैविक खाद (Make Organic Compost) बन जाती है।
केंचुआ से खाद बनाने का तरीका (Method of making fertilizer) बहुत सरल है। इसको बनाने में लाल केंचुओं का उपयोग किया जाता है, जो जैविक कचरे को खाकर उसे उच्च गुणवत्ता वाली खाद में बदल देते हैं। इस खाद में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो पौधों को तुरंत ऊर्जा देती है।
किचन गार्डन के लिए तरल खाद (Liquid fertilizer for kitchen gardens) बनाना भी आसान है। गोबर या कंपोस्ट को पानी में भिगोकर कुछ दिनों के लिए छोड़ दें, फिर उस पानी को छानकर पौधों की जड़ों में डालें। इसे ‘कंपोस्ट टी’ कहते हैं। इसे पौधों को काफी फायदा मिलता है।
खाद का उपयोग (Use of fertilizer) करते समय उसे मिट्टी की ऊपरी परत में मिलाकर गुड़ाई करें। नए पौधे लगाते समय मिट्टी और खाद का अनुपात 3:1 रखें। अगर खात का ज्यादा उपयोग किया जाएं तो यह नुकसानदायक भी हो सकती है, इसलिए महीने में एक या दो बार मुट्ठी भर खाद डालें।
जैविक खाद बनाकर आप पौधों का भला करते हैं और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देते हैं। घर का गीला कचरा खाद में बदलकर लैंडफिल के बोझ को कम करें और प्रदूषण रोकें
