Guar Ka Rate : देशभर की मंडियों में फसलों के भाव में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गेहूं और सरसों में बंपर तेजी के बाद अब गवार के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। ग्वार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी आने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि ग्वार की कटाई तक भी इतनी ही तेजी बनी रहे। आईये नीचे खबर में जानते हैं भविष्य में कहां तक जाएंगे ग्वार के रेट –
सरसों और गेहूं के बाद अब ग्वार की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। आज 27 जनवरी को देश की ज्यादातर मंडियों में ग्वार का भाव हाईलेवल पर चल रहा है। इससे किसानों में खुशी का माहौल है। अचानक ग्वार (Guar Rate Hike) में आई रिकॉर्ड तोड़ तेजी से किसानों को साल 2012 वाला भाव याद आ गया है। 2012 में ग्वार का भवा 32 हजार रुपये क्विंटल तक पहुंच गया था।
सीधे डबल हो गई ग्वार की कीमत –
अब बीते कुछ ही दिनों में ग्वार 4200 रुपये क्विंटल से (Guar Mandi rate) उछलकर 5500 रुपये क्विंटल से ऊपर चल गया है कई मंडियों में ग्वार 6000 से 8000 रुपये क्विंटल के बीच बिक रहा है। ग्वार की कीमतों में अचानक आई तेजी के पीछे कई प्रमुख कारण है अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ग्वार की मांग तेजी से बढ़ी है और बाजारों में ग्वार की कम सप्लाई के चलते कीमतें सीधे डबल हो गई है।
हरियाणा में ग्वार का भाव –
हरियाणा के सिरसा की एलानाबाद मंडी में ग्वार की कीमत 4885 से 5337 रुपये प्रति क्विंटल है। वहीं हांसी मंडी में इसकी कीमत 4000 रुपये से 5000 रुपये प्रति क्विंटल तक है।
हिसार मंडी में ग्वार (Guar Price in Hisar) 4240 से 4285 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रहा है। हरियाणा की बाकी मंडियों में भी इसकी कीमत आसपास ही बनी हुई है। पंजाब की मानसा मंडी में ग्वार का रेट (Guar Rate in Punjab) 8000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है।
गुजरात की मंडी में ये है ग्वार का भाव-
गुजरात के अमरेली की दमनगद मंडी में ग्वार की न्यूनतम कीमत 8500 रुपये प्रति क्विंटल है। वहीं इसकी अधिकतम कीमत 8500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रहा है। सूरत की सोनगढ़ मंडी (Guar Price in Songarh Mandi) में ग्वार की कीमत 8500 रुपये क्विंटल से लेकर 8500 रुपये प्रति क्विंटल पर है।
राजकोट की गोंडल मंडी में ग्वार की कीमत 1000 रुपये क्विंटल से लेकर 10000 रुपये प्रति क्विंटल पर है। साथ ही में गुजरात के अमरेली की दमनगर मंडी में इसकी कीमत 8000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मिल रहा है।
राजस्थान की मंडी में ग्वार का दाम-
राजस्थान के गंगानगर की सूरतगढ़ मंडी में ग्वार 5330 से 5500 रुपये (Guar Rate in Rajasthan) प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। गंगानगर की गजसिंहपुर मंडी में ग्वार की कीमत 5525 से 5571 रुपए क्विंटल तक पहुंच गई है।
राजस्थान के करौली हिंडौन मंडी में ग्वार 4400 क्विंटल बिक रहा है। दोसा लालसोट मंडी में ग्वार का भाव 5300 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। गंगानगर (Ganganagar m Guar ka rate) की पदमपुर मंडी में ग्वार की कीमत 5200 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई है। हनुमानगढ़ मंडी में आज ग्वार का भाव 5501 से 5582 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
