8th Pay Commission Update : कर्मचारियों में आठवें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर और सैलरी को लेकर खूब अनुमान लगाए जा रहे हैं। अब हाल ही कर्मचारियों की ओर से सरकार से आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) के तहत कुछ मांगे रखी गई है। कर्मचारियों का कहना है कि आठवें वेतन आयोग के तहत 5 प्रतिशत इन्क्रीमेंट होना चाहिए और इसके साथ ही फिटमेंट फैक्टर भी ज्यादा तय होना चाहिए।
सरकार हर दस साल में नया पे कमीशन लागू करते हैं और अब इसी बीच केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, कर्मचारी यूनियंस की ओर से सरकार के सामने कुछ मांगो को रखा है। अगर सरकार इन मांगो को स्वीकार करती है तो इससे कर्मचारियों की सैलरी (employees’ salaries Hike) में बंपर उछाल के साथ ही 5 प्रतिशत इन्क्रीमेंट का फायदा भी मिल सकेगा। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।
कितने फिटमेंट फैक्टर की हुई मांग
कर्मचारी संगठन की ओर से सरकार के सामने सबसे बड़ी मांग फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) को लेकर रखी गई है। कर्मचारी यूनियंस का कहना है कि आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.25 किया जाना चाहिए। अभी तो फिटमेंट फैक्टर 2.57 है, जिसके हिसाब से कर्मचारियों को सैलरी (salary to employees) दी जा रही है। अगर सरकार इस डिमांड स्वीकारती है तो इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बंपर उछाल आएगा।
सालाना कर्मियों को मिलता है इतना इंक्रीमेंट
वैसे तो अभी कर्मियों को सालाना 3 प्रतिशत की दर से इंक्रीमेंट (annual increment to employees) दिया जा रहा है, लेकिन अब कर्मचारी यूनियंस इसे बढ़ाकर 5 प्रतिशत करने की मांग कर रहे हैं। अगर सरकार इन मांगो को स्वीकारती है तो ये क्लियर है कि हर साल कर्मचारियों की सैलरी में पहले से कहीं ज्यादा उछाल आएगा।
कर्मचारियों- पेंशनर्स को होगा बंपर लाभ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फाउंडेशन लेवल के कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए खास फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) की मांग की गई है। अगर सरकार इन मांगो को स्वीकार कर लेती है तो इससे मौजूदा कर्मचारियों के साथ ही पेंशनभोगियों को भी लाभ होगा और इसके साथ ही बढ़ती महंगाई के हिसाब से सैलरी स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की जरूरत बताई है।
जनवरी 2026 से प्रभावी हुआ 8वां पे कमीशन
अब सातवें वेतन आयोग (seventh pay commission) का कार्यकाल दिसंबर 2025 में खत्म हो गया है, क्योंकि 7वां वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था, जिसके बाद से 8वां वेतन आयोग (8th pay comission)जनवरी 2026 से प्रभावी हो गया है। हालांकि, सरकार ने अभी इस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है, लेकिन अभी कई कर्मचारी संगठनों की ओर से सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
