Shivam Dubey Fifty: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान भारतीय स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने तूफानी पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
Shivam Dubey Fifty: विशाखापट्टनम में भारत और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया। जहां भारत को 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। एक समय ऐसा लग रहा था टीम इंडिया 100 से भी ज्यादा रनों से हारेगी लेकिन उस वक्त शिवम दुबे ने अपने बल्ले की आग दिखाई और कई धुंआधार शॉट्स खेल डाले।
शिवम दुबे मे महज 15 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। पूरी तरह से एक तरफे मुकाबले में शिवम दुबे ने कुछ देर के लिए मानों जान सी फूंक दी। लेकिन एक रन आउट ने सारा खेल ही बदल दिया।
Shivam Dube की तूफानी फिफ्टी
शिवम दुबे ने क्रीज पर उतरते ही अपना रूप दिखा दिया। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का मारा। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 11वें ओवर के बाद वह 6 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे थे। 12वें ओवर में ईश सोढ़ी गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में सोढ़ी को 29 रन पड़ गए। इसमें 28 रन दुबे के बल्ले से निकले। उन्होंने इस दौरान तीन छक्के और दो चौके मारे।
युवराज-अभिषेक के क्लब में पहुंचे Shivam Dube
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है। उन्होंने 12 गेंदों पर 50 रन पूरे किए थे। अभिषेक शर्मा ने पिछले ही मुकाबले में 14 गेंदों पर पचासा लगाया था। अब शिवम दुबे का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गया है।

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे फिफ्टी
- 12 गेंद- युवराज सिंह vs इंग्लैंड, डरबन (2007)
- 14 गेंद- अभिषेक शर्मा vs न्यूजीलैंड, गुवाहाटी (2026)
- 15 गेंद- शिवम दुबे vs न्यूज़ीलैंड, विशाखापत्तनम (2026)
- 16 गेंद- हार्दिक पांड्या vs दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद (2025)
- 17 गेंद- अभिषेक शर्मा vs इंग्लैंड, वानखेड़े (2025)
