Highway In Delhi : दिल्ली में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर एक और नया हाईवे बनाया जाने वाला है। ये नया हाईवे दिल्ली-जयपुर (Delhi-Jaipur Highway) के बीच बनाया जाएगा। ऐसे में अब इन शहरों के बीच सफर करना काफी ज्यादा आसान हो जाएगा। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
दिल्ली और जयपुर के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक नया हाईवे बनाया जाने वाला है। ऐसे में दोनों शहरों (Delhi-Jaipur Highway) में आना जाना काफी ज्यादा आसान हो जाएगा। इसके साथ ही में राजीव चौक पर जाम की परेशानी भी काफी कम हो जाएगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस नए हाईवे (New Delhi-Jaipur Highway) के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बार में।
सर्विस रोड पर जाने का मिलेगा प्रावधान
गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित राजीव चौक पर ट्रैफिक की परेशानी को कम करने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाने वाला है। दिल्ली-जयपुर हाईवे से गुरुग्राम-सोहना हाईवे (Gurugram-Sohna Highway) जाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया जाने वाला है। इसमें सर्विस रोड पर जाने का भी प्रावधान बनाया गया है।
सोहना-गुरुग्राम हाईवे पर बनेगा नया फ्लाईओवर
सोहना-गुरुग्राम हाईवे से दिल्ली तक जाने के लिए अब एक नया फ्लाईओवर बनाया जाने वाला है। ट्रैफिक को झाड़सा की तरफ जाने का प्रावधान इस फ्लाईओवर (New flyover In UP) में रखा जाएगा। इसके साथ ही में बुधवार दोपहर को इस सिलसिले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष संतोष कुमार और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा के बीच दिल्ली स्थित एनएचएआई (NHAI New Project) कार्यालय में बैठक की गई है।
इसमें राजीव चौक के अलावा दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कई जगह पर ट्रैफिक जाम की परेशानी को कम करने पर भी विस्तृत चर्चा की जा रही है। बैठक में बताया गया है कि दिल्ली-जयपुर हाईवे, गुरुग्राम-सोहना हाईवे, (Gurugram-Sohna Highway) दिल्ली-मुंबई हाईवे को जोड़ रही है। इस योजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाने वाला है।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा फ्लाईओवर
बैठक में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव नरसिंहपुर में 3 किमी फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। एनएचएआई अध्यक्ष ने डीपीआर तैयार करने को लेकर अपडेट जारी कर दिये हैं। इस फ्लाईओवर (flyover In UP) का निर्माण होने की वजह से दिल्ली और जयपुर के बीच सफर कर रहे लोगों को ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। इसके साथ ही में नरसिंहपुर में जलभराव की परेशानी को खत्म करने के लिए बरसाती नाले का निर्माण जीएमडीए (GMDA New Project) की ओर से किया जा रहा है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक पुलिया का निर्माण किया जाना है।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगी एफओबी
इस बैठक में पैदल यात्रियों की सुरक्षा मिलने वाली हैं। इसको मद्देनजर रखते हुए दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) निर्माण पर चर्चा की जा रही है। ऐसे में निष्कर्ष निकला गया है कि जीएमडीए (GMDA New Update) की ओर से उन जगहों की पहचान की जाएगी, जहां पर एफओबी को बनाने की जरूरत है। एनएचएआई की ओर से इन एफओबी का निर्माण किया जाने वाला है। निर्माण कार्य होने के बाद इनके रखरखाव की जिम्मेदारी जीएमडीए (GMDA New Project) की रहने वाली है। एफओबी पर रैंप और लिफ्ट की व्यवस्था की जाने वाली है। दुपहिया वाहनों के निकलने की व्यवस्था भी की जाने वाली है।
