New Aadhaar App : आधार कार्ड 12 अंकों की वह विशिष्ट पहचान संख्या है जिसे UIDAI द्वारा जारी किया गया है। अगर आप भी अपने आधार कार्ड में दिए गए मोबाइल नंबर या नाम पते को चेंज करना चाहते हैं तो आधार की एक हैं एप लॉन्च हुई है जिसके तहत आप घर बैठे अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। आइए खबर में जानते है इसके बारे में विस्तार से।
आधार कार्ड में दिए गए मोबाइल नंबर या नाम पते को कई बार बदलना पड़ जाता है। ऐसे में UIDAI की तरफ से एक नई आधार ऐप को लांच किया गया है जिसमें आपके आधार से जुड़ी परेशानियों का समाधान किया जाएगा।
अगर आप भी अपने आधार कार्ड में जुड़े नंबर (Number linked to Aadhaar card) को अपडेट करना चाहते हैं और आधार सेंटर जाने का समय नहीं है तो UIDAI की तरफ से जारी की गई है आप आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है क्योंकि अब आपको नंबर बदलवाने के लिए बार-बार आधार केंद्र के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
Aadhaar की नई एप
UIDAI द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आधार कार्ड के सहारे लोगों के साथ फ्रॉड (Aadhaar’s new app) भी हो रहा है ऐसे में अब इस नई ऐप के माध्यम से आधार कार्ड से जुड़े हर खतरे को काम किया जाएगा तथा यह ऐप आपकी डिजिटल पहचान को आसान और सुरक्षित कर देगा।
New Aadhaar App का लाभ
UIDAI द्वारा जारी की गई यह नई आधार एप ऑनलाइन आधार वेरिफिकेशन (Online Aadhaar verification) की सुविधा भी देती है, जिसके तहत आप बिना आधार नंबर या बायोमेट्रिक जानकारी शेयर किए पहचान सत्यापित कर सकते है। इसका मतलब है कि अब नेटवर्क कनेक्शन के बिना भी आधार वेरिफिकेशन संभव होगा और अनावश्यक निजी जानकारी सामने नहीं जाएगी।
Aadhaar Card अपडेट
इस एप से आप अपना मोबाइल नंबर और पता आसानी (Aadhaar Card Mobile Number Update) से बदल सकते हैं। इसके लिए आपको अपने आधार से लॉगिन करना होगा, उसके बाद Update Aadhaar Details में जाएं और नया नंबर या पता दर्ज करें। थोड़ा सा शुल्क देकर अपडेट कराएं और ये बदलाव आपके आधार में दिखने लगेगा।
आधार कार्ड वेरिफिकेशन
इस एप में आधार कार्ड की ऑनलाइन वेरिफिकेशन (Aadhaar Card Verification) करने के लिए दो तरीके दिए गए हैं। सबसे पहला शेयर आईडी फीचर, जिसके तहत यूजर पासवर्ड से सेफ आधार फाइल बन सकता है तथा जरूरत के हिसाब से अपने नाम और उम्र की जानकारी शेयर कर सकता है। दूसरा तरीका QR कोड स्कैन करने से जुड़ा है जिसमें सामने वाला संस्थान QR कोड दिखता है और तुरंत वेरीफाई (Aadhaar Card Update) हो जाता है। इसके लिए किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होती है।
UIDAI द्वारा जारी की गई इस एप में एक और बढ़िया फीचर है जिसमें एक ही डिवाइस पर आप 5 तक आधार प्रोफाइल बना सकते हैं। इससे परिवार और बच्चों के आधार को मैनेज करना आसान हो जाएगा, साथ ही, Aadhaar Contact Card फीचर से आप अपनी सीमित जानकारी सुरक्षित तरीके से दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं।
