Delhi-NCR Weather : दिल्ली एनसीआर में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर जल्द ही सर्द हवाएं (Delhi-NCR Ka Mausam) चलने की संभावना लगाई जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली एनसीआर के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं मौसम की पूरी जानकारी।
पिछले काफी समय से मौसम में लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा था। बता दें कि अब यहां पर एक बार फिर से मौसम का रूख बदलने वाला है। अब यहां पर सर्द हवाएं (Today weather Forecast) शुरू हो जाएगी, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। खबर के माध्यम से जानिये दिल्ली एनसीआर का मौसम कैसा रहने वाला है।
इन इलाकों में चलेगी सर्द हवांए-
दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में अब सर्द हवाओं और प्रदूषण का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। बता दें कि अब मौसम विभाग (IMD weather Forecast) ने अचानक से करवट बदली है। ऐसे में अब मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। अब न्यूनतम तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा रही है। इस वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और देर रात घने कोहरे (Today weather Update) की वजह से दृश्यता कम होती नजर आ रही हहै। इसकी वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित होते नजर आ रहे हैं।
मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग के मुताबिक 31 जनवरी और 1 फरवरी को खास तौर पर तेज बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 जनवरी को एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) में दिन का अधिकतम तापमान लगभग 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। सुबह के समय घने कोहरे की वजह से सावधानी बरतने को लेकर अलर्ट (Aaj Ka Mausam) जारी किया गया है। अगले दिन, यानी 30 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री तक रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि कोहरा मध्यम रहने वाला है।
इस दिन तक जारी रहेगा मौसम का कहर
बता दें कि 31 जनवरी और 1 फरवरी को मौसम और भी ज्यादा करवट लेने वाला है। इसके साथ ही में 31 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री (Today weather Forecast) रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस अवधि के दौरान बारिश या गरज के साथ छींटे और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। 1 फरवरी को मौसम विभाग ने खास अलर्ट जारी किया है। इस दिन सुबह से रात तक गरज-चमक के साथ बारिश, (Rain Alert) बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं तापमान इस दिन 18 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
प्रदूषण की वजह से बढ़ी लोगों की परेशानी
ठंड और मौसम के इस बदले मिजाज की वजह से वायु गुणवत्ता भी चिंता का कारण बनकर सामने आ रही है। नोएडा के सेक्टर-1 में एक्यूआई 299, सेक्टर-125 में 291, सेक्टर-116 में 287 और सेक्टर-62 में 232 दर्ज (Today weather News) किया गया है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 331, लोनी में 340, वसुंधरा में 323 और संजय नगर में 212 दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही में दिल्ली में आनंद विहार में एक्यूआई 334, रोहिणी 311, आरके पुरम 316, (Today weather Forecast) पंजाबी बाग 302, पटपड़गंज 306, चांदनी चौक 312 और सिरीफोर्ट 315 दर्ज किया गया है। हालांकि शादिपुर (138) और आया नगर (178) जैसे कुछ इलाके अपेक्षाकृत सुरक्षित स्थिति में हैं।
