Silver price down : सोने और चांदी की कीमतें पिछले कई दिनों से बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भाग रही है। बीते कल सोने और चांदी की कीमतों में अचानक आई गिरावट की वजह से निवेशक काफी निराश हो गए हैं। अब फिर चांदी की कीमतों में करीब 1,20,000 तक की गिरावट आ गई है। चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट कि वजह से बाजार में हलचल मच गई है।
सोने और चांदी की कीमतें पिछले कई दिनों से लगातार सातवें आसमान को टच करती जा रही थी, लेकिन बीते कल रात्रि 9:00 के करीब सोने और चांदी की कीमतों ने एकदम उल्टे पैर चलना शुरू कर दिया। बीते कल चांदी की कीमतों में आई गिरावट की वजह से निवेशकों के बीच डर का माहौल बन गया। आज 31 जनवरी के दिन भी चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली।
आज 31 जनवरी के दिन चांदी की कीमतों (Latest Silver Price) में सुबह के समय हल्का उछाल देखने को मिला, लेकिन अब एक बड़ी गिरावट नजर आई है। कुछ ही घंटे में चांदी की कीमत करीब 1,20,000 रुपये तक गिर गई है। चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट की वजह से मार्केट में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है।
MCX पर चांदी की ताजा कीमत
बीते कल MCX पर चांदी की कीमतों (Silver prices on MCX) ने 4 लाख 20 हजार के आंकड़े को टच कर लिया था लेकिन रात के समय काफी ज्यादा गिरावट नजर आई। डिजिटल के मुताबिक आज चांदी की कीमतें तकरीबन 1,20,000 रुपये गिर गई है। फिलहाल एमसीएक्स पर चांदी की कीमतें 3,04,000 की तकरीबन ट्रेड कर रही है। चांदी की कीमतों में आई इस ऐतिहासिक गिरावट की वजह से मार्केट में काफी ज्यादा हलचल मच गई है।
चांदी की कीमतों ने पकड़ा बैक गियर
चांदी की कीमत (silver price) इन दिनों हाई लेवल के आंकड़े को पार कर रही थी,लेकिन अब चांदी ने हर किसी को चौका दिया है। जिस रफ्तार से चांदी की कीमतें उपर जा रही थी उसी तरह अब चांदी की कीमत रिवर्स गियर में भाग रही है। निवेशकों के लिए चांदी में इतनी बड़ी गिरावट एक बड़ा झटका है।
चांदी की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट (Silver Price New) द्वारा लगाए गए हर अंदाजा फेल हो रहे हैं। निवेशकों का कहना है कि जनवरी का महीना जाते-जाते चांदी की कीमतों को गिरा गया।
