Weather Today : उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि अब यूपी से लेकर दिल्ली तक बारिश और ओलावृष्टि (Delhi Weather Today) का अलर्ट जारी किया गया है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं यूपी से दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा।
यूपी में मौसम का हाल अब पूरी तरह से बदल गया है। बता दें कि अब यूपी से लेकर दिल्ली तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना लगाई जा रही है। इसकी वजह से तापमान (Weather Today) में गिरावट दर्ज की जाएगी और एक बार फिर से ठंड का अहसास होगा। खबर के माध्यम से जानिये यूपी और दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा एक्टिव-
उत्तर भारत में जारी ठंड के बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक बार फिर से एक्टिव हो गया है, इसका सीधा प्रभाव राजधानी दिल्ली से लेकर पहाड़ी राज्यों में साफ दिखेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD weather Forecast) के मुताबिक आज (1 फरवरी) से कई राज्यों में ठंडी हवाओं के साथ बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखी जा सकती है।
दिल्ली के मौसम का ऐसा रहेगा हाल-
दिल्ली-एनसीआर के मौसम में आज बड़ा बदलाव दर्ज किया जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों तक पहुंचेगा, इससे ठंडी हवाएं चलने वाली है और न्यूनतम तापमान में गिरावट (Today weather) दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। इससे ठंड और बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है।
राजस्थान में ओले गिरने की उम्मीद-
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बादल छाए रहने और बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। आज राजधानी जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और शेखावाटी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश (Rajasthan ka mausam) होने की संभावना है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि के भी आसार लगाये जा रहे हैं।
यूपी में बदला मौसम का हाल-
उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने के साथ ही हल्की बारिश (UP Rain Alert) भी होने की संभावना लगाई जा रही है। पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड समेत कई इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने और बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
आज यहां पर होगी बरसात-
मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के बड़े हिस्से में आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। इन जिलों में मुख्य रूप से सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, (Merut ka mausam) गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर शामिल किये गए है। इसके अलावा अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी के आसपास (Rain Alert) के इलाकों में भी बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है।
उत्तर प्रदेश में बढ़ी ठंड-
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज कड़ाके की ठंड यानी कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसके साथ ही में महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर (Uttar Pardesh Ka mausam) और श्रावस्ती जैसे तराई वाले इलाकों में सर्दी का प्रभाव तेज रहेगा और दिन के तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकती है।
बिहार में छाएगा कोहरा-
बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सीमित रहा है। हालांकि ठंड और कोहरे की वजह से राहत मिलने की उम्मीद नहीं लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज सुबह (Bihar weather Today) और रात के समय राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसकी वजह से विजिबिलिटी कम हो सकती है।
