Haryana Mausam : हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। पिछले दिनों गरज चमक के साथ हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है और दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। दरअसल, एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। आईये जानते हैं किस दिन होगी बारिश –
उत्तर भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया है। इस बीच हरियाणा (Haryana Ka Mausam) में बीते कई दिनों से मौसम खराब चल रहा है। आसमान में बादलों की आवाजाही और हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है। किन इस बार हरियाणा में सर्दी कुछ कम ही महसूस हो रही है। पिछले कुछ दिनों से दिन में तापमान बढ़ने लगा है और धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी है।
हां सुबह और रात को जोरदार ठंड का एहसास हो रहा है। हरियाणा में लगातार तापमान ऊपर नीचे हो रहा है। अब भी लगभग सामान्य बना हुआ है। बीते एक दो दिन से फरीदाबाद सबसे गर्म रहा है। यहां पारा 23.8 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। भिवानी में 23.0 और भिवानी के एग्रो वेदर स्टेशन पर 22.9 डिग्री दर्ज किया गया है। नूंह में भी 22.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है, जो जनवरी के आखिर में थोड़ा ज्यादा ही माना जाएगा।
हरियाणा का मौसम –
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 2 और 3 फरवरी को भी उत्तरी और दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में आए बदलाव के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। जिससे न्यूनतम तापमान 8-11 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। वहीं बारिश के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम साफ होने के बाद फिर से रात का पारा 2-3 डिग्री नीचे लुढ़क सकता है।
मौसम विभाग (IMD Weather) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि मौसम अब करवट बदल रहा है। आज रात से हिमालयी इलाके में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिसका असर 1 और 2 फरवरी को हरियाणा (Haryana Mausam) में देखने को मिलेगा। खासकर गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और नूंह जैसे दक्षिणी-पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
जानें 4 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम –
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग (Mausam Update) के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि 4 फरवरी तक मौसम में बदला रहेगा। आज मौसम सूखा रहेगा ठंडी हवाएं चलेंगी। इसके अलावा हल्का कोहरा भी नजर आ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज देर रात और 2 फरवरी को कई इलाकों में बारिश होने की संभावना हैं। 2 और 3 फरवरी को भी कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने का अनुमान है फिर 4 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा लेकिन रात को ठंड बढ़ सकती है।
बारिश और ओले गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हरियाणा में शनिवार से अगले दो दिनों तक आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम के परिवर्तन से बिजली चमकने, तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
