Delhi Weather Update : देशभर में बारिश वाला मौसम बना हुआ है। कई राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश हो रही है तो वहीं कई इलाकों में तापमा में गिरावट आने से भयंकर ठंड पड़ रही है। अब हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक बरसात वाला मौसम बना रहने की संभावना जताई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं –
देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। कहीं गरज-चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश हो रही है तो वहीं कुछ राज्यों में तापमान लगातार गिरता जा रहा है और ठंड कर बार पा रही है। मौसम विभाग (Weather Update) के ताजा अपडेट के अनुसार, आज से 7 फरवरी तक तीन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है, जिससे हिमालीय राज्यों में जोरदार बर्फबारी हो रही है और उत्तर पश्चिम एवं मध्य भारत के इलाकों में गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
पहले दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) आज से 3 जनवरी के बीच एक्टिव होंगे, जबकि तीसरा विक्षोभ 5 फरवरी से सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ एनसीआर में भी मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली और एनसीआर में आज से मौसम बदल जाएगा। IMD ने दिल्ली में कल बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
तीन दिन तक होगी बारिश –
मौसम विभाग (weather update) अपने अपडेट में बदलाव किया है। पहले लगातार तीन दिन तक बारिश होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन अब रविवार यानी कल ही बारिश होने की संभावना है। IMD की माने तो दिल्ली एनसीआर में शनिवार रात को ही मौसम बदल जाएगा। आज रात में आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बरसात होगी। बारिश के दौरान बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।
6 फरवरी तक हो सकती है बरसात –
आईएमडी (IMD Weather Update) के मुताबिक, कल 3 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। रविवार को आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। इस दौरान गरज-चमक को तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की बरसात भी होगी।
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने 1 फरवरी से 6 फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे और बरसात होगी। मौसम विभाग के अनुसार 2 फरवरी से लेकर 6 फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में सुबह के समय हल्का कोहरा नजर आएगा। दिल्ली में एक फरवरी से 5 फरवरी तक अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
6 फरवरी तक कैसा रहेगा तापमान –
मौसम विभाग (IMD Mausam Update) की मानें तो पहली फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद दिल्ली में दो फरवरी को यह 11 से 13 डिग्री, तीन फरवरी को 10 से 12 डिग्री और 4 फरवरी को 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में 5 और 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 4 से लेकर 6 फरवरी तक 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड में सर्द हवाएं चलेंगी।
