Gold Price : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 29 जनवरी से 2 जनवरी के बीच सोने और चांदी कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन अब दोनों कीमती धातुओं (Gold Price Hike) ने रिकवरी करनी शुरू कर दी है एक बार फिर से सोने चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। आज 5 फरवरी को सोने व चांदी के भाव में बड़ा बदलाव हुआ है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं लेटेस्ट प्राइस-
सोने और चांदी की कीमतों ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया है। पिछले 1 साल से दोनों कीमती धातुओं के रेट में बंपर तेजी देखने को मिल रही थी लेकिन 29 जनवरी की शाम को तगड़ी गिरावट देखने को मिली। इसके बाद अगले दो-तीन दिनों तक गिरावट का दौर जारी रहा लेकिन आज 5 फरवरी को दोनों कीमती धातुओं के रेट (Sone ka rate) फिर से उभरने लगे हैं। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोना 5000 रुपये महंगा होकर 1,57,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। जबकि 29 जनवरी को सोना अपने रिकार्ड स्तर 183000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था, जिसके बाद इसमें करीब 30,300 की गिरावट दर्ज की गई।
एमसीएक्स पर इस रेट मिल रहा है सोना-
एमसीएक्स पर 24 कैरेट गोल्ड 0.16 प्रतिशत गिरावट के साथ 149000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोमवार को एमसीएक्स पर गोल्ड 1,41,900 प्रति 10 ग्राम (MCX Gold Price) पर क्लोज हुआ था। इससे पहले गुरुवार को यह 180789 रुपए प्रति 10 ग्राम के उत्तम स्तर पर पहुंच गया था। सपोर्ट गोल्ड में आज 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है और यह 5000 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन के अनुसार बुधवार सुबह तक सोना (Gold Price Today) 1,51,539 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, हालांकि अब यह 1,60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है।
गिरने के बाद फिर महंगा हो रहा सोना –
ऑल इंडिया सराफ संगठन के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में गोल्ड 3 दिन की भारी गिरावट के बाद अब तेजी से ऊपर की ओर दौड़ने लगा है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट (24K Gold Price) सोना ₹5000 यानी 3.3% महंगा होकर 1,60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है, जो सोमवार को 1,57,000 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। निवेशकों ने तेज रैली के बाद मुनाफा वसूली के लिए दौड़ लगाई थी, जिसकी वजह से सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (Gold Price Fall) देखने को मिली। लेकिन अब एक्सपर्ट एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में बंपर तेजी का अंदाजा लगाने लगे हैं।
अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाला गोल्ड 5.5% महंगा –
घरेलू बाजारों में तीन दिन की भारी गिरावट के बाद सोने और चांदी कीमतें अब फिर से चमकने लगी हैं। दरअसल निवेशकों द्वारा की गई मुनाफा वसूली के चलते यह बड़ी गिरावट आई थी। पिछले तीन स्तरों में भारी गिरावट (Gold Price Today) के बाद सोने की कीमतों में अब जोरदार सुधार आया है। सोने के अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट की कीमत मंगलवार को 7,923 रुपए यानी 5.5% बढ़कर 1,51,914 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
पिछले तीन सत्रो में गोल्ड 29 जनवरी को 1,83,962 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ। इसके बाद इसमें ₹40,000 की गिरावट आई। इस बीच अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव (sone ka futures price) में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अप्रैल डिलिवरी वाले कोमेक्स सोने का वायदा भाव 287.19 डॉलर यानी 6.17% बढ़कर 4,939.79 डॉलर प्रति औंस हो गया है।
