Electricity Price Hike : बिजली उपभोक्ताओं के लिए हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि अब सरकार ने बिजली की दरें (Electricity bill Hike) बढ़ा दी है। इसकी वजह से बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस अपडेट के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच आम लोगों की परेशानी को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। बिजली की दरों (electricity rates) को बढ़ा दिया है। बता दें कि अब बिजली की दरों पर लगने वाले शुल्क में वृद्धि कर दी गई है। खबर के माध्यम से जानिये उपभोक्ताओं के लिए जारी किये गए इस अपडेट के बारे में।
बिजली की दरों में हुई बढ़ौतरी
ऊर्जा निगम ने फरवरी के लिए बिजली की नई ब्याज दरों को लागू कर दिया है। उत्तराखंड में बिजली दरें बढ़ने का प्रभाव होली के समय मिलने वाले बिलों (electricity rates Hike) पर देखने को मिलेगा। इसकी वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ेगी क्योंकि उनको पहले से अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। जानकारी के बता दें कि सरकार ने दिसंबर में भी बिजली दरों में 16.23 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी (electricity rates Hike News) का प्रस्ताव तैयार किया था।
उपभोक्ताओं के बीच मचा हड़कंप
उसकी वजह से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया था। इसके साथ ही में इधर अब ऊर्जा निगम ने फरवरी में भी बिजली के दाम में बढ़ौतरी दर्ज की जाएगी। ऊर्जा निगम की ओर से बिजली की नई दरें (new electricity rates) एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार के अनुमोदन के बाद बुधवार को जारी की गई थी। एफपीपीसीए को हर महीने वसूले जाने की व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं पर लगातार आर्थिक भार पड़ रहा है। जनवरी 2025 से जनवरी 2026 के बीच सिर्फ तीन बार बिल सस्ते (electricity rates Fall) हो गए है। साथ ही में 10 माह दरों में वृद्धि दर्ज की गई है। बिजली दरों में चार से लेकर 15 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोत्तरी आई है।
लगातार पड़ रही है महंगाई की मार
ऊर्जा निगम पिछले कुछ महीनों से बिजली दरों को लगातार बढ़ा रही है। दिसंबर 2025 में एक से पांच पैसे, नवंबर में तीन से 14 पैसे तथा जुलाई में 24 से 100 पैसे प्रति यूनिट (Per Unit electricity Price) तक दरों को कम किया गया था। वहीं इसके विपरीत जनवरी 2025 में चार से 12 पैसे, फरवरी में नौ से 28 पैसे, जून में 17 से 71 पैसे, अगस्त में पांच से 21 पैसे, सितंबर में आठ से 33 पैसे और अक्तूबर में छह से 26 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ौतरी की गई थी। ऊर्जा निगम का दावा था कि मासिक समायोजन से एक अप्रैल से लागू होने वाली दरों में अतिरिक्त बढ़ोतरी (electricity Price) नहीं होने वाली है। इसके बावजूद एक अप्रैल 2025 से वार्षिक दरों में 5.6 प्रतिशत वृद्धि को लागू किया गया है। इसके साथ ही में उपभोक्ताओं पर दोहरा आर्थिक भार पड़ रहा है।
इन श्रेणियों में बढ़ाई जाएगी बिजली
ऊर्जा निगम ने उत्तराखंड में फरवरी के लिए बिजली की नई दरें लागू कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिजली बिल होली के दौरान मिलेंगे। निगम ने बीपीएल 0.4 पैसा प्रति यूनिट, घरेलू में 10, कमर्शियल 14, (electricity Price Hike latest Update) सरकारी संस्थान 13, निजी ट्यूबवेल 0.4, कृषि 0.7, उद्योग 13, मिक्स लोड 12, रेलवे 12, ईवी चार्जिंग स्टेशन 12 जबकि अस्थाई कनेक्शन 15 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ौतरी को कर दिया गया है।
