Haryana – हरियाणा के गुरुग्राम में देश की सबसे ऊंची इमारत बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट (global city project) के तहत प्रस्तावित यह बिल्डिंग कॉरपोरेट ऑफिस, लग्जरी होटल समेत जैसी कई सुविधाओं से लैस होगी… इस योजना से जुड़ा पूरा प्लान जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर 36बी और 37बी में 1003 एकड़ में विकसित हो रहे ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट (global city project) को राष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। यहां देश की सबसे ऊंची इमारत बनाने का फैसला लिया गया है। हालांकि इमारत की ऊंचाई अभी तय नहीं हुई है, लेकिन प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। यह परियोजना गुरुग्राम की स्काईलाइन को पूरी तरह बदल देगी।
सरकार ने इस परियोजना के लिए एडवाइजर कंसल्टेंट (Advisor Consultant) की तलाश शुरू कर दी है। डिजाइन, तकनीक और सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए विदेशी कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय कंसल्टेंट्स की मदद ली जाएगी, ताकि यह इमारत वैश्विक स्तर के मानकों पर पूरी तरह खरी उतर सके। (India tallest building will be built in gurugram)
दफ्तर, फ्लैट और एंटरटेनमेंट ज़ोन से लैस होगी इमारत-
प्रस्तावित इमारत में कॉरपोरेट ऑफिस स्पेस, लग्ज़री होटल (luxuary hotel), रिहायशी यूनिट्स, कन्वेंशन सेंटर, ऑब्ज़र्वेशन डेक, स्काई व्यू गैलरी (Sky View Gallery), हाई-एंड रिटेल और एंटरटेनमेंट ज़ोन (entertainment zone) जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सरकार का लक्ष्य है कि यह इमारत काम, रहन-सहन और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बने। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह (Haryana Industries and Commerce Minister Rao Narbir Singh) ने कहा कि ग्लोबल सिटी हरियाणा के औद्योगिक और शहरी विकास का भविष्य है।
सबसे ऊंची इमारतें-
देश – इमारत – ऊंचाई
यूएई (दुबई) – बुर्ज खलीफा – 828 मीटर
चीन – शंघाई टावर – 632 मीटर
गुरुग्राम को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम-
देश की सबसे ऊंची इमारत का प्रस्ताव गुरुग्राम को वैश्विक पहचान (Gurugram gets global recognition) दिलाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इस परियोजना में इमारत की अधिकतम ऊंचाई, एविएशन सेफ्टी, लाइटिंग सिस्टम (lighting system) और एयर ट्रैफिक पर पड़ने वाले प्रभाव जैसे सभी पहलुओं पर गहन विचार किया जा रहा है।
