8th Pay Commission – आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की गई है। सरकार ने आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (official website) लॉन्च कर दी है, जहां 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी पल-पल के अपडेट हासिल कर सकेंगे। वेतन, डीए और पेंशन से जुड़ी हर अहम जानकारी अब इसी पोर्टल पर उपलब्ध होगी… पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल आठवें वेतन आयोग को लेकर नया अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार (central government) ने इसकी आधिकारिक वेबसाइट (https://8cpc.gov.in/) लॉन्च कर दी है। वेबसाइट के जरिए वेतन आयोग ने मंत्रालयों, विभागों, केंद्रीय कर्मचारियों और अन्य स्टेकहोल्डर्स से सुझाव (Suggestions from stakeholders) और राय मांगी है।
वेतन आयोग ने 18 सवाल किए जारी-
वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 8वां केंद्रीय वेतन आयोग बेहतर समझ के लिए सुझाव, राय और इनपुट मांग रहा है। ये इनपुट MyGov.in पोर्टल पर उपलब्ध 18 सवालों की प्रश्नावली के माध्यम से एक व्यवस्थित तरीके से लिए जा रहे हैं। वेतन आयोग ने साफ किया है कि जवाब देने वालों की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी और सभी प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण पूरी तरह गोपनीय तरीके से किया जाएगा।
वेतन आयोग ने बताया है कि जवाब जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार, 16 मार्च 2026 तय की गई है। सभी सुझाव और प्रतिक्रियाएं केवल MyGov पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। कागज पर लिखे गए, ईमेल (email) या पीडीएफ (pdf) के रूप में भेजे गए जवाबों पर आयोग विचार नहीं करेगा।
क्या-क्या हैं वेबसाइट पर फीचर्स-
भारत सरकार द्वारा शुरू की गई इस वेबसाइट पर कई अहम फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें नोटिफिकेशन (notification), मीडिया कॉर्नर और टर्म्स ऑफ रेफरेंस (TOR) जैसी जानकारियां शामिल हैं। साथ ही वेतन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों से जुड़ी जानकारी भी दी गई है। आने वाले समय में आठवें वेतन आयोग (8th pay commission latest update) से संबंधित सभी अपडेट इसी वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिससे केंद्रीय कर्मचारी हर जरूरी जानकारी सीधे यहां से प्राप्त कर सकेंगे।
गौरतलब है कि सरकार ने पिछले साल नए वेतन आयोग का गठन किया था। इससे पहले 31 दिसंबर 2025 तक सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल रहा। अब 8वें वेतन आयोग की जिम्मेदारी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी (central employees salary), महंगाई भत्ता (DA) और पेंशन समेत अन्य भत्तों को लेकर सरकार को सिफारिशें देने की होगी।
